IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में होगा सीरीज का तीसरा मुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड!

ind-vs-eng-3rd-test-2025-lords-head-to-head-record

IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में होगा सीरीज का तीसरा मुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड!

ind vs eng 3rd test लॉर्ड्स में होगा सीरीज का तीसरा मुकाबला जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

Virat Statement on Test Retirement: युवराज सिंह की डिनर पार्टी में विराट ने बताई टेस्ट से रिटायरमेंट लेने की असली वजह!

जोफ्रा आर्चर की 4 साल बाद टेस्ट में धमाकेदार वापसी...

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2021 में खेला था। उनकी मौजूदगी इंग्लैंड की गेंदबाजी को धार देगी और भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बढ़ाएगी। आपको बता दें कि, सीरीज में अब तक 11 विकेट लेकर टॉप पर रहे जोश टंग तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मौका दिया गया है।

भारत में बुमराह की वापसी से मजबूत हुई भारतीय गेंदबाजी....

दूसरे टेस्ट में आराम करने के बाद जसप्रीत बुमराह अब तीसरे टेस्ट के लिए टीम में लौट रहे हैं। उनके अलावा आकाश दीप, जिन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में 10 विकेट झटके थे, भी एक बार फिर कमाल दिखाने को तैयार हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड...

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना सफर साल 1932 में शुरू किया था। तब से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 138 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 52 टेस्ट जीते, जबकि भारत को 36 मैचों में जीत मिली है। वहीं, 50 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। अगर सिर्फ इंग्लैंड की सरजमीं पर खेले गए मैचों की बात करें, तो भारत ने अब तक 69 टेस्ट यहां खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 9 में जीत मिली, जबकि 37 मुकाबले हारने पड़े। इस दौरान 22 टेस्ट ड्रॉ भी रहे। इन आंकड़ों से साफ है कि इंग्लैंड में भारत का सफर आसान नहीं रहा, हालांकि हाल के वर्षों में प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है।

लॉर्ड्स स्टेडियम में रिकॉर्ड...

इंग्लैंड के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है। इस ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक 19 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 3 में जीत हासिल की, जबकि 12 टेस्ट में हार झेलनी पड़ी। बाकी 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। लॉर्ड्स में भारत को पहली जीत साल 1986 में कपिल देव की कप्तानी में मिली थी। इसके बाद 2014 में एमएस धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने दूसरी जीत दर्ज की। तीसरी जीत 2021 में विराट कोहली के नेतृत्व में आई। अब शुभमन गिल के पास सुनहरा मौका है कि वह लॉर्ड्स में भारत को चौथी जीत दिलाकर इतिहास रचने वाले चौथे भारतीय कप्तान बनें। यह मुकाबला न केवल उनके करियर के लिए, बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए भी बेहद खास हो सकता है।

सीरीज के टॉप स्कोरर शुभमन गिल...

शुभमन गिल ने पिछले टेस्ट में 269 और 161 रनों की दो शानदार पारियां खेलीं और पहले टेस्ट में भी शतक लगाया था। वे फिलहाल सीरीज में और भारतीय टीम दोनों के टॉप स्कोरर हैं। कप्तान के रूप में यह टेस्ट उनके लिए बड़ा अवसर है।

जैमी स्मिथ और हैरी ब्रूक धमाकेदार फॉर्म में...

जैमी स्मिथ अब तक 356 रन बना चुके हैं और दूसरे टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने बर्मिंघम टेस्ट में 184 रन की नाबाद पारी खेली थी। हैरी ब्रूक ने 2 टेस्ट में 280 रन बनाए हैं और मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत की पॉसिबल प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर/साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर/नितीश रेड्डी, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की पॉसिबल प्लेइंग XI

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।