IND vs ENG Women WC: सेमीफाइनल में जगह बनाने का आखिरी मौका, भारत के लिए आज करो या मरो की जंग!

ind-vs-eng-women-wc-do-or-die-match-for-india-semi-final-chance

IND vs ENG Women WC: सेमीफाइनल में जगह बनाने का आखिरी मौका, भारत के लिए आज करो या मरो की जंग!

ind vs eng women wc सेमीफाइनल में जगह बनाने का आखिरी मौका भारत के लिए आज करो या मरो की जंग

IND vs AUS 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत की बैटिंग जारी – कोहली आज तोड़ सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड! भारत ने अब तक 4 मैचों में 2 जीते और 2 हारे हैं, वहीं इंग्लैंड ने 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं और एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा। पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड तीसरे और भारत चौथे स्थान पर है।

सेमीफाइनलकी राह आसान...

मेजबान भारत को लगातार 2 मैचो में हार मिल चुकी है। औऱ नॉकआउट की उम्मीदें बनाए रखने के लिए आज इंग्लैंड को हराना जरुरी होगा, जबकि इंग्लैंड की टीम यह मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की करना चाहेगी।

दोनों टीमों का हेड टू हेड....

वनडे क्रिकेट में भारत और इंग्लैड के बीच अब तक 79 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 41 मैच जीते, जबकि भारत ने 36 मैचों में जीत दर्ज की। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। वही वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 12 मैच खेले जा चुके है, जिसमें भारत को सिर्फ 4 में जीत मिली, जबकि इंग्लैंड ने 8 मैच जीते। इंदौर के होलकर स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने - सामने होंगी।

भारत की बल्लेबाजी में दम, लेकिन मिडिल ऑर्डर चिंता

इस वर्ल्ड कप में भारतीय ओपनर प्रतिका रावल शानदार फॉर्म में हैं। वह 4 मैचों में 180 रन बनाकर टूर्नामेंट की तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। स्मृति मंधाना ने 4 मैचों में 134 रन बनाए हैं। मिडिल ऑर्डर में ऋचा घोष ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 163 रन जोड़े हैं। हालांकि भारत की गेंदबाजी कमजोर नजर आई है—खासतौर पर पिछले मैच में 330 रन बनाने के बावजूद हारने के बाद से बॉलिंग पर सवाल उठ रहे हैं। दीप्ति शर्मा ने अब तक 9 विकेट लिए हैं, जबकि क्रांति गौड़ और अमनजोत कौर से टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

इंग्लैंड की कप्तान नैटली सीवर ब्रंट बेहतरीन फॉर्म में...

इंग्लैंड की कप्तान नैटली सीवर ब्रंट अपनी टीम के लिए इस वर्ल्ड कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वह 4 मैचों में 153 रन बना चुकी हैं। हीथर नाइट ने 126 रन का योगदान दिया है। गेंदबाजी में सोफी एकलस्टन अब तक 9 विकेट झटक चुकी हैं और इंग्लैंड की सबसे खतरनाक बॉलर मानी जा रही हैं।

दोनों संभावित प्लेइंग XI

भारत

प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी

इंग्लैंड

एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट, नैट सीवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, एमा लम्ब, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एकलस्टन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल  

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।