Indian Women’s Cricket Team Meets PM: वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम की प...

indian-womens-cricket-team-meets-pm-modi-after-world-cup-win

Indian Women’s Cricket Team Meets PM: वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम की पीएम मोदी से मुलाकात, NAMO-1 जर्सी की भेंट...

indian women’s cricket team meets pm वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम की पीएम मोदी से मुलाकात namo-1 जर्सी की भेंट

IND vs AUS 4rth T20:ऑस्ट्रेलिया में भारत का पलड़ा भारी, हेड और कुलदीप स्क्वॉड से बाहर! PM मोदी ने टीम को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और उनके जज्बे, जोश और जूनून की तारीफ भी की। टीम ने जिस तरह से खेला और लगातार हार मिलने से काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था, लेकिन उनके विश्वास और स्पिरिट ने जीत दिलाई और इस जीत ने हर ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया होगा।

'अब हर बार ट्रॉफी के साथ मिलना चाहेंगी..' - हरमनप्रीत

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें 2017 की मुलाकात याद है, जब टीम ट्रॉफी के बिना प्रधानमंत्री से मिली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

उन्होंने मुस्कराते हुए कहा – “इस बार हम ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं, और अब हम चाहेंगे कि हर बार ट्रॉफी लेकर ही उनसे मिलें।”

स्मृति मंधाना ने बताया PM मोदी को प्रेरणा स्रोत...

टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा – “PM ने सभी खिलाड़ियों को मोटिवेट किया। वे हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।” टीम के साथ इस खास मौके पर BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद थे।

प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर नजर आईं...

बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुईं प्रतिका रावल भी इस मुलाकात में शामिल रहीं। वे व्हीलचेयर पर नजर आईं, और सभी खिलाड़ियों ने उनके जज्बे की तारीफ की।

साउथ अफ्रीका को हराकर भारत बना विश्व विजेता...

भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर को DY पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम किया था। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने इतिहास रच दिया।

PM मोदी को गिफ्ट की गई NAMO-1 जर्सी...

टीम की खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पेशल जर्सी गिफ्ट की, जिस पर सभी खिलाड़ियों के सिग्नेचर थे। इस जर्सी पर “NAMO-1” लिखा था, जो उनकी जीत और सम्मान का प्रतीक रहा।

शाम 4:40 बजे पहुंची थी टीम इंडिया...

भारतीय महिला टीम शाम 4:40 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंची। एक दिन पहले दिल्ली पहुंचने पर ताज होटल में उनका भव्य स्वागत किया गया था। इस मौके पर खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ ने पीएम से बातचीत कर देश के समर्थन के लिए आभार जताया।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।