बंगाल चुनाव में ‘बड़ा खेला’ के संकेत? झारखण्ड सीएम सोरेन TMC के लिए करेंगे प्रचा...

jharkhand-news-cm-hemant-soren-to-campaign-for-tmc-in-bengal-polls

बंगाल चुनाव में ‘बड़ा खेला’ के संकेत? झारखण्ड सीएम सोरेन TMC के लिए करेंगे प्रचार, कांग्रेस को झटका संभव

बंगाल चुनाव में ‘बड़ा खेला’ के संकेत झारखण्ड सीएम सोरेन tmc के लिए करेंगे प्रचार कांग्रेस को झटका संभव

Jharkhand news: पश्चिम बंगाल की सियासत में एक बार फिर ‘बड़ा खेला’ होने के संकेत मिल रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर शुक्रवार को चर्चाएं तेज हुई हैं कि वे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो, असम में प्रचार के बाद अब उनकी नजर पश्चिम बंगाल पर है, जहां वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के पक्ष में रैलियां कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

[caption id="attachment_142201" align="alignnone" width="2048"]पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी[/caption]

कांग्रेस से दूरी का साफ संकेत?

राजनीतिक गलियारों में इस खबर को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि बंगाल में TMC और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं है। ऐसे में अगर सीएम सोरेन TMC के लिए प्रचार करते हैं, तो इसे कांग्रेस के खिलाफ एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जाएगा। बता दें कि हाल ही में असम में भी हेमंत सोरेन TMC के समर्थन में प्रचार करते नजर आए थे, जिससे उनके रुख के संकेत पहले ही मिल चुके हैं।

हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन की एंट्री से बदलेगी रणनीति

इस बार एक और दिलचस्प पहलू यह भी है कि सीएम सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी चुनाव प्रचार में हिस्सा ले सकती हैं। दोनों नेताओं की संयुक्त मौजूदगी को एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, यह झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और TMC के बीच बढ़ते तालमेल का संकेत हो सकता है, जो भविष्य में बड़े राजनीतिक गठजोड़ का रूप ले सकता है।

[caption id="attachment_145934" align="alignnone" width="1200"]झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन[/caption]

अभी जारी है शीर्ष स्तर पर मंथन

सूत्रों के अनुसार, JMM और TMC के शीर्ष नेतृत्व के बीच लगातार बातचीत हो रही है। इसी के आधार पर चुनाव प्रचार का पूरा कार्यक्रम और शेड्यूल तय किया जाएगा। फिलहाल, पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन अंदरखाने तैयारियां तेज बताई जा रही हैं।

पूर्वी भारत की राजनीति पर पड़ेगा असर

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अगर सीएम हेमंत सोरेन बंगाल में सक्रिय भूमिका निभाते हैं, तो इसका असर केवल राज्य तक सीमित नहीं रहेगा। यह कदम पूर्वी भारत में क्षेत्रीय दलों के बीच नए समीकरणों को जन्म दे सकता है। ऐसे समय में जब विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दल अपनी पकड़ मजबूत करने में लगे हैं, यह रणनीति विपक्षी राजनीति की दिशा भी बदल सकती है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि हेमंत और कल्पना सोरेन कब बंगाल में प्रचार की शुरुआत करते हैं और इसका चुनावी नतीजों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

संबंधित सामग्री

महेंद्रगढ़ में आज सजेगा भगवान विश्वकर्मा जयंती का रंग, CM नायब सिंह सैनी होंगे शामिल

राज्य

महेंद्रगढ़ में आज सजेगा भगवान विश्वकर्मा जयंती का रंग, CM नायब सिंह सैनी होंगे शामिल

महेंद्रगढ़ में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।

पंजाब CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- शहीदों के सपनों का रंगला पंजाब बना रहे

राज्य

पंजाब CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- शहीदों के सपनों का रंगला पंजाब बना रहे

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर में आजादी दिवस पर सरकारी उपलब्धियां और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, विशेषकर महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस करते हुए।

2 करोड़ का लालच और प्राइवेट पार्ट की तस्करी के लिए 17 साल के किशोर की हत्या.. हुआ खुलासा

राज्य

2 करोड़ का लालच और प्राइवेट पार्ट की तस्करी के लिए 17 साल के किशोर की हत्या.. हुआ खुलासा

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें विदेश में अंग भेजने की साजिश और करोड़ों का लालच शामिल है। पुलिस ने 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

आतंक के लिए पाकिस्तान भेज रहा था पैसा, जैश आतंकी गिरफ्तार

राज्य

आतंक के लिए पाकिस्तान भेज रहा था पैसा, जैश आतंकी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ATS ने 24 वर्षीय मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़ा था।

त्योहारों में ऑयली स्किन को ऐसे रखें चमकदार, चिपचिपेपन से भी मिलेगा छुटकारा

लाइफ स्टाइल

त्योहारों में ऑयली स्किन को ऐसे रखें चमकदार, चिपचिपेपन से भी मिलेगा छुटकारा

त्योहारों में ऑयली स्किन की देखभाल के लिए जानें माइल्ड क्लींजर, हल्के मॉइस्चराइजर्स और सनस्क्रीन के उपयोग के महत्वपूर्ण टिप्स।