IOC Bans Transgender Women: महिला कैटेगरी के इवेंट्स में हिस्सा नही ले सकेंगी ट्रांसजेंडर महिलाएं!

la2028-ioc-ban-transgender-women-olympics-biological-females

IOC Bans Transgender Women: महिला कैटेगरी के इवेंट्स में हिस्सा नही ले सकेंगी ट्रांसजेंडर महिलाएं!

ioc bans transgender women महिला कैटेगरी के इवेंट्स में हिस्सा नही ले सकेंगी ट्रांसजेंडर महिलाएं

IOC Bans Transgender Women: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक से पहले बड़ा ऐलान कर दिया है। 26 मार्च गुरुवार को IOC के मुताबिक, अब ओलंपिक में महिला कैटेगरी के इवेंट्स में कोई ट्रांसजेंडर हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

मैच के पहले होगा जीन टेस्ट!

नई नीति के अनुसार, अब जो बयोलॉजिकल फीमेल्स है, उन्हें ही वुमन कैटेगरी में खेलने की अनुमति दी जाएगी। अब मैच खेलने से पहले एक बार जीन टेस्ट (SRY जीन स्क्रीनिंग) करना जरुरी होगा, जिससे जेंडर की पुष्टि की जाएगी।

बता दें कि, यह टेस्ट थूक, गाल के स्वैब या ब्लड सैंपल से किया जा सकता है।

 

IOC का नया फैसला

IOC ने नए नियम का ऐलान करते हुए कहा कि, 'ओलंपिक खेलों या किसी अन्य IOC प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और टीम खेलों सहित किसी भी महिला वर्ग की स्पर्धा में भाग लेने की पात्रता अब केवल बायोलोजिकल महिलाओं तक ही सीमित है।'

यह स्पष्ट नहीं है कि ओलंपिक स्तर पर कोई ट्रांसजेंडर महिलाएं प्रतिस्पर्धा कर रही हैं या नहीं।

आगे कहा कि-

IOC ने कहा कि, 'जुलाई 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक से लागू होने वाली पात्रता नीति महिला वर्ग में निष्पक्षता, सुरक्षा और अखंडता सुनिश्चित करेगी।'

रिसर्च के मुताबिक, जन्म से पुरुष होने के कारण एथलीट को स्ट्रेंथ (ताकत), एंड्योरेंस (सहनशक्ति) और पावर आधारित खेलों में शारीरिक रूप से बढ़त यानी एडवांटेज मिलता है। संस्था का मानना है कि, हार्मोनल बदलावों के बावजूद यह शारीरिक अंतर पूरी तरह खत्म नहीं होते।

आईओसी ने आगे कहा-

'यह नीति पूर्वव्यापी नहीं है और किसी भी जमीनी स्तर या मनोरंजक खेल कार्यक्रमों पर लागू नहीं होगी।'

IOC अध्यक्ष कर्स्टी कोवेंट्री का बयान

अध्यक्ष कर्स्टी कोवेंट्री ने कहा कि- 'यह अहम फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि 'बायोलॉजिकल तौर पर पुरुष एथलीटों का महिलाओं की कैटेगरी में मुक़ाबला करना सही नहीं होगा।'

कोवेंट्री ने आगे कहा कि-

'यह फैसला सभी व्यक्तिगत और टीम स्पोर्ट्स पर लागू होगा है। यह विज्ञान पर आधारित है और महिलाओं के खेलों की निष्पक्षता और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। एक पूर्व एथलीट के तौर पर, मेरा पूरी शिद्दत से यह मानना है कि सभी ओलंपियनों को निष्पक्ष प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने का अधिकार है।'

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।