Mahavatar Parshuraam Film Poster: ‘महावतार परशुराम’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, फै...

mahavatar-parshuraam-film-1st-poster-release

Mahavatar Parshuraam Film Poster: ‘महावतार परशुराम’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट...

mahavatar parshuraam film poster ‘महावतार परशुराम’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

Mahavatar Parshuraam Film Poster: 'महावतार नरसिम्हा' के बाद सिनेमैटिक यूनिवर्स के मेकर्स अपनी दूसरी फिल्म ‘महावतार परशुराम’ लेकर आ रहे हैं, जिसका पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम भगवान पर आधारित होगी।

बता दें कि, भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित इस सात-भागों वाले यूनिवर्स का यह दूसरा पार्ट है। होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मेकर्स ने इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो की काफी शानदार है।

महावतार परशुराम का पहला पोस्टर रिलीज

होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन की 'महावतार नरसिम्हा' की शानदार सफलता के बाद अब अगली बड़ी फिल्म की तैयारी में है। मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक एक शानदार पोस्टर के साथ शेयर हो चुकी। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए टैगलाइन दी कि- “जहां धैर्य समाप्त होता है, वहां परशुराम का फरसा शुरू होता है, महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म पेश है। ”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

धर्म और अन्याय का दिखेगा महासंग्राम

‘महावतार परशुराम’ में उस प्राचीन काल की गाथा दिखाई जाएगी, जब धरती पर अत्याचार, अहंकार और अधर्म का बोलबाला हो गया था। फिल्म में दर्शाया जाएगा कि कैसे भगवान विष्णु ने परशुराम अवतार लेकर अन्याय की जड़ों को समाप्त किया और धर्म की स्थापना की। मेकर्स का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि दर्शकों खासकर नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना भी है। यही वजह है कि फिल्म को आधुनिक तकनीक, शानदार वीएफएक्स और भव्य विजुअल्स के साथ तैयार किया जा रहा है।

इस फिल्म को लाने का क्या है विजन?

फिल्म के प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर ने कहा कि- ‘महावतार परशुराम’ सिर्फ एक सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन विरासत को नई पीढ़ी तक नए रूप में पहुंचाने का प्रयास है। यह फिल्म शक्ति, उद्देश्य और सनातन परंपरा की शानदार मिसाल पेश करेगी।

बता दें कि, फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार कर रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड म्यूजिक और गीत सैम सीएस ने तैयार किए हैं। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी विजय किरागांदुर और शिल्पा धवन संभाल रहे हैं।

‘महावतार नरसिम्हा’ की सफलता ने बढ़ाई उम्मीदें

पिछली फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिले थे। कई थिएटर्स में फिल्म देखते समय माहौल पूरी तरह धार्मिक स्थल जैसा हो गया था, जहां लोग भावुकता और श्रद्धा के साथ स्क्रीन पर नजरें टिकाए रहे। अब ‘महावतार परशुराम’ से भी इसी तरह की भव्य प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की उम्मीद की जा रही है।

Also Read - ‘Mahavatar Narasimha’ Movie Review: बड़े पर्दे पर नरसिंह भगवान की धमाकेदार एंट्री! जानिए लोगों के रिव्यू…

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।