Celebs at Isha Barjatyas Reception: सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में बॉलीव...

many-celebs-in-suraj-barjatya-daughter-isha-barjatya-wedding-reception

Celebs at Isha Barjatyas Reception: सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा...

celebs at isha barjatyas reception सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

Celebs at Isha Barjatyas Reception: मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने 12 मार्च की शाम अपनी बेटी ईशा और दमाद अभिषेक के शादी का ग्रांड रिसेप्शन का आयोजन किया। यह रिसेप्शन पार्टी मुंबई जुहू के JW मैरियट होटल में रखी गई। इस पार्टी में कई दिग्गज बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की।

फिल्ममेकर की बेटी के रिसेप्शन में अनूप खेर, सलमान खान, रेखा, रानी मुखर्जी, सोनाली, अनिल कपूर, आमिर खान, नीना गुप्ता समेत कई बड़े सितारें पहुंचे।

सलमान, आमिर, रानी मुखर्जी का शानदार लुक

आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान के साथ आए। आमिर ने नेवी ब्लू सूट पहना था, जबकि जुनैद ब्लैक बंधगला में नजर आए। वहीं सलमान खान रॉयल ब्लू शर्ट और सूट में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। और रानी मुखर्जी पेस्टल ग्रीन साड़ी में एलिगेंट अंदाज में नजर आईं।

 

एक्ट्रेस रेखा एलिगेंट लुक एक्ट्रेस रेखा  गोल्डन कलर की साड़ी में ननजर आईं, इस लुक में वो बेहद स्टनिंग लग रही थीं।

सूरज बड़जात्या कौन हैं?

सूरज बड़जात्या बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं। वो प्रतिष्ठित फिल्म प्रोडक्शन कंपनी राजश्री प्रोडक्शंस के चेयरमैन भी हैं। इस कंपनी की स्थापना उनके दादा ताराचंद बड़जात्या ने की थी,जिसने हिंदी सिनेमा को कई यादगार पारिवारिक फिल्में दी हैं।

1989 में सूरज बड़जात्या ने महज 24 साल की उम्र में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था, जो काफी हिट साबित हुई। इसी फिल्म से एक्टर सलमान खान बतौर लीड एक्टर पॉपुलैरिटी मिली।

सूरज बड़जात्या की हिट फिल्में

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने कई सुपरहिट और पारिवारिक फिल्में बनाईं, जिनमें 'हम आपके हैं कौन...!', 'हम साथ-साथ हैं', 'विवाह', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'ऊंचाई' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी फिल्मों में पारिवारिक रिश्ते, भारतीय परंपराएं और मूल्य खास तौर पर दिखाए जाते हैं। फिल्ममेकर को फिल्म 'ऊंचाई' के लिए 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

 

संबंधित सामग्री

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

खेल

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

In IPL 2026, RCB faces KKR in Raipur. RCB has won 7 out of 11 games, while KKR has won 4 out of 10. Match starts at 7:30 PM following the toss at 7 PM.

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

खेल

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

In a decisive IPL 2026 match, Gujarat Titans defeated Sunrisers Hyderabad with standout performances from Sai Sudharsan and Washington Sundar.

सोना-चांदी खरीदना अब पड़ेगा महंगा! मोदी सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, जानिए कितना असर होगा

देश-विदेश

सोना-चांदी खरीदना अब पड़ेगा महंगा! मोदी सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, जानिए कितना असर होगा

केंद्र सरकार ने सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। पीएम मोदी की अपील के बाद इस फैसले से बाजार और आम ग्राहकों पर असर पड़ सकता है।

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

राज्य

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला और परिवार की प्रतिक्रिया।

पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव ने किया पालन, अपने ही काफिले से कम की गाड़ियां

राज्य

पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव ने किया पालन, अपने ही काफिले से कम की गाड़ियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान नहीं होगी वाहन रैली, मंत्रियों से भी कम से कम गाड़ियों के इस्तेमाल की अपील