Moong Kharidi : MP में मूंग और उड़द की MSP पर खरीदी का ऐलान

moong-kharidi-2025

Moong Kharidi : MP में मूंग और उड़द की MSP पर खरीदी का ऐलान

moong kharidi  mp में मूंग और उड़द की msp पर खरीदी का ऐलान

Moong Kharidi 2025 : 19 जून से होगा पंजीयन, किसानों को मिलेगी राहत Moong Kharidi 2025 : मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए मूंग और उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस योजना के लिए किसानों का पंजीयन 19 जून 2025 से शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजकर इसकी प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है।

सीएम ने कहा कि इससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उन्हें मंडियों में औने-पौने दामों पर अपनी उपज बेचने से राहत मिलेगी।

मंडी में गिरा दाम, किसानों में नाराजगी

इस समय प्रदेश भर के किसान मूंग की बिक्री को लेकर परेशान हैं।

  • मंडियों में मूंग का भाव ₹5000 से ₹5500 प्रति क्विंटल तक गिर गया है।
  • जबकि सरकार द्वारा घोषित MSP ₹8768 प्रति क्विंटल है।
  • किसानों का कहना है कि मूंग की प्रति एकड़ खेती पर ₹7000–₹8000 तक की लागत आती है, जिससे उन्हें भारी घाटा हो रहा है।

इसी नाराजगी के चलते कई जगहों पर प्रदर्शन, नारेबाजी और जल सत्याग्रह भी किया गया।

सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी: “किसानों की मेहनत का पूरा मूल्य उन्हें मिले, इसके लिए मूंग और उड़द की MSP पर खरीदी की जाएगी। 19 जून से पंजीयन शुरू होगा।”

राष्ट्रीय किसान महासंघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा 'कक्काजी' ने कहा

"सरकार की यह पहल सराहनीय है। इससे किसानों में विश्वास बढ़ेगा और उन्हें फसल का सही मूल्य मिलेगा।"

 ऐसे करे अपना पंजीयन

कार्य विवरण
पंजीयन प्रारंभ 19 जून 2025
 वेबसाइट mpeuparjan.nic.in
विकल्प ग्राम पंचायत/CSC सेंटर पर भी करा सकते हैं
 जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक खाता, भूमि पट्टा, फसल विवरण

Read More :- रेलवे का बड़ा फैसला : वेटिंग टिकट AC-स्लीपर में बैन

Watch Now :-  भोपाल में तूफान से हाहाकार, ऊर्जा मंत्री के दावों पर उठे सवाल!  

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

राज्य

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 'सिंहस्थ 2028 का संकल्प' कार्यशाला में भाग लिया, जिसमें कुंभ मेले के प्रबंधन और सुधार पर चर्चा की गई।

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले -  भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले - भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में बड़ी मात्रा में चंदा चोरी हुई है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

देश-विदेश

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

महाराष्ट्र में आगामी TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द होने की संभावना है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

मनोरंजन

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कई तीखे बयान दिए, जिससे वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रिट से शादी करेंगे।

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।