MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3-4 दिन और बिगड़ा रहेगा मौसम

mp-weather-alert

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3-4 दिन और बिगड़ा रहेगा मौसम

mp weather alert मध्य प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट अगले 3-4 दिन और बिगड़ा रहेगा मौसम

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और इसके चलते प्रदेश के 25 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अलीराजपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां अति भारी बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई बड़े शहरों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है।

MP Weather Alert: तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

  • राज्य में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है।
  • भोपाल के टीटी नगर में एक जर्जर मकान ढहने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
  • टीकमगढ़ में बिजली गिरने से 16 बकरियों की मौत हो गई।
  • शिवपुरी के एक स्कूल में 10 लोग पानी में फंसे, जिन्हें एसडीईआरएफ ने रेस्क्यू किया।
  • गुना में रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने से गैस सिलेंडर से भरा ट्रक डूब गया।

इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट (अति भारी बारिश): अलीराजपुर यलो अलर्ट (भारी बारिश संभावित): भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, धार, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सतना, मैहर, पन्ना, शिवपुरी, मंडला, नर्मदापुरम आदि।

कल इन जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी

शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, सिवनी यहां 2 से 4.5 इंच तक बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने क्या कहा?

“पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिससे 3–4 दिन तक प्रदेश में भारी बारिश की स्थिति बनी रहेगी।”

Read More :- इमरजेंसी के 50 साल पूरे: कैबिनेट की एक बैठक में दो मिनट का मौन

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।