MP में कड़ाके की ठंड: 84 साल का रिकॉर्ड टूटा, स्कूलों का बदला गया समय

mp-winter-record-breaks-2024

MP में कड़ाके की ठंड: 84 साल का रिकॉर्ड टूटा, स्कूलों का बदला गया समय

mp में कड़ाके की ठंड 84 साल का रिकॉर्ड टूटा स्कूलों का बदला गया समय

mp winter record breaks 2024: उत्तर और मध्य भारत में नवंबर की सर्दी ने इस बार ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई शहरों में तापमान असामान्य रूप से गिरा है और स्कूलों के समय तक बदलने पड़े हैं।

mp winter record breaks 2024: भोपाल में 84 साल का रिकॉर्ड टूटा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार रात पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.2 डिग्री नीचे है। तापमान की यह गिरावट न सिर्फ शहर को ठिठुराने वाली रही, बल्कि 84 साल पुराना नवंबर का रिकॉर्ड भी टूट गया। इससे पहले 30 नवंबर 1941 को 6.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था।

इंदौर में 25 साल की सबसे ठंडी रात

इंदौर में भी ठंड ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। यहां बीती रात न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा, जो पिछले 25 सालों में नवंबर का सबसे कम है। हालांकि एक रात पहले की तुलना में तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई।

स्कूलों का समय बदला

तेज ठंड के चलते इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने शहर के सभी स्कूलों का समय 18 नवंबर से सुबह 9 बजे कर दिया है। वहीं भोपाल में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 8:30 बजे से पहले नहीं लगेंगी। सागर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, देवास, झाबुआ और शहडोल में भी नर्सरी से तीसरी तक के विद्यार्थियों के समय में बदलाव किया गया है।

मप्र के 11 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से गिरा है। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, जहाँ पारा 5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं ग्वालियर 9.8°, उज्जैन 9.6° और जबलपुर 9.3° डिग्री पर रहे। कुल 11 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

राजस्थान में भी शीतलहर के तेवर

राजस्थान के 16 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। इनमें सीकर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे जा रहा है।

दिल्ली में 3 साल का रिकॉर्ड टूटा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सर्दी ने इस बार कड़ा प्रहार किया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो नवंबर में पिछले 3 साल का सबसे कम है। यह सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे है। साफ आसमान और उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट की संभावना है। Read More:- MP Weather: MP में कड़ाके की ठंड प्रदेश के 21 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।