Pak T20 WC 2026 Controversy: पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के चलते PCB ने लगाया...

pak-team-t20-wc-2026-controversy

Pak T20 WC 2026 Controversy: पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के चलते PCB ने लगाया इतने लाख का जुर्माना!

pak t20 wc 2026 controversy पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के चलते pcb ने लगाया इतने लाख का जुर्माना

Pak T20 WC 2026 Controversy: T-20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान बाहर हो चुका है। उसके बाहर होने के बाद पाकिस्तान प्लेयर्स की मुश्किले बढ़ गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के चलते उन पर जुर्माना लगा दिया है। उनका कहना है 'अगर अच्छा प्रदर्शन करने पर प्लेयर्स को इनाम दिया जाता है। तो खराब प्रदर्शन करने पर सजा भी मिलनी चाहिए।'

पाकिस्तानी प्लेयर्स पर लगा जुर्माना

मीडिया एजेंसी के अनुसार, पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के चलते प्लेयर्स पर 50 - 50 लाख (16.28 लाख भारतीय रुपए) पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

बोर्ड अधिकारियों ने साफ कहा कि, जब प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन करेंगे तभी उन्हें आर्थिक फायदा मिलेगा।

फैंस भी प्लेयर्स से नाराज

पाकिस्तान प्लेयर्स के प्रदर्शन से पाकिस्तानी फैंस भी बहुत नाराज है। भारत के हाथो करारी हार झेलने की वजह से उन पर यह जुर्माना लगाया गया है, बताया जा रहा है, जिस दिन पाकिस्तान को भारत से हार मिली उसके तुरंत बाद ही टीम को यह फैसला बता दिया गया था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा कि- 'अच्छे प्रदर्शन पर इनाम मिलता है, तो खराब प्रदर्शन पर सजा भी मिलेगी।'

नेशनल प्लेयर्स को हर महीने मिलते हैं लाखों रुपए

पाकिस्तान में नेशनल टीम के प्लेयर्स को 4 कैटेगरी में बांटा गया है, उसी के आधार पर सैलरी मिलती है। ए कैटेगरी में करीब 65 लाख, बी कैटेगरी में 45 लाख, सी कैटेगरी में 20 लाख और डी कैटेगरी में 12.50 लाख रुपए हर महीने मिलते हैं।

Pakistan Cricket Team News Update: पाकिस्तान नहीं सुधरेगा, एक तरफ भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट दूसरी तरफ....

हालांकि, जुलाई 2025 से जून 2026 के मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट में PCB ने किसी भी खिलाड़ी को ए कैटेगरी में नहीं रखा। इसके अलावा, 2026 T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के लिए प्रत्येक खिलाड़ी पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यानी जुर्माने के बाद बी कैटेगरी प्लेयर्स की करीब एक महीने की सैलरी के बराबर राशि कट जाएगी। वहीं सी कैटेगरी के प्लेयर्स को लगभग 2.5 महीने की और डी कैटेगरी के प्लेयर्स को करीब 4 महीने की सैलरी के बराबर जुर्माना देना पड़ेगा।

जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा पाकिस्तान

T-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन फिर भी पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका। यह मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 फरवरी को खेला गया, जिसमें श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर 212 रन बनाए, वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 207 रन बनाए। इसी के साथ टीम को हार का सामना करना पड़ा।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।