प्रधानमंत्री मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. मोहन बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

pm-modi-dr-mohan-yadav-on-kharge

प्रधानमंत्री मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. मोहन बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

प्रधानमंत्री मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी सीएम डॉ मोहन बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। इसके लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खड़गे की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए खड़गे माफी मांगें। भविष्य में खड़गे को इस तरह की टिप्पणी से बचना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी की निंदा करता हूं। आज देश में अलग प्रकार का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस एक के बाद एक वह सब गलतियां कर रही हैं, जिसके कारण उसे नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेसियों को अपने अतीत और आचरण पर गौर करना चाहिए। कांग्रेस ने मीसा बंदी के दौरान विपक्ष के साथ जो व्यवहार किया, उसकी आज तक माफी नहीं मांगी।

हार देखकर बौखला रहीं डीएमके-कांग्रेस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस ने तमाम प्रकार के अलगाववादी तत्वों को प्रोत्साहन दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी बताया। मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे माफी मांगें और भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी से बचें। चुनाव के मद्देनजर डीएमके और कांग्रेस हार देखकर बौखला रही हैं। खड़गे की टिप्पणी की मैं कटु शब्दों में निंदा करता हूं।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।