अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच पंजाब सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर, CM मान ने की घोषणा

punjab-news-cm-bhagwant-mann-announces-helpline-numbers-for-states-citizens-stranded-in-gulf-nations

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच पंजाब सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर, CM मान ने की घोषणा

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच पंजाब सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर cm मान ने की घोषणा

Punjab news: ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई के दौरान वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने सोमवार को प्रभावित देशों में फंसे पंजाबी नागरिकों की सहायता के लिए 24 घंटे संचालित होने वाली हेल्पलाइन सेवा शुरू की है.

पंजाब मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रभावित देशों में फंसे लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी, तथा उनकी सुरक्षित और शीघ्र वापसी करने के लिए केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में है. 

[caption id="attachment_138466" align="alignnone" width="1200"]Punjab news Punjab news[/caption]

“केंद्र के साथ लगातार संपर्क में बनी हुई में पंजाब सरकार”: CM मान

मुख्यमंत्री मान ने स्पष्ट किया कि अरब देशों में जारी संघर्ष के कारण कई पंजाबी नागरिक गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भारत सरकार के साथ निरंतर संवाद बनायीं हुई है, ताकि फंसे हुए लोगों की सुरक्षित और जल्द वापसी सुनिश्चित की जा सके.

“राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि संकटग्रस्त क्षेत्रों में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए,” मान बोले. 

यह हेल्पलाइन नंबर किये गए जारी

पंजाब सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 0172-2260042 और 0172-2260043 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त, +91 94787 79112 पर व्हाट्सऐप मेसेज भेजकर भी सहायता मांगी जा सकती है. 

संकट की हर घड़ी में परिवारों के साथ खड़ी पंजाब सरकार, बोले CM

मुख्यमंत्री ने खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और छात्रों के परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ कड़ी है, और उन्हें कोई क्षति नहीं पहुँचने देगी. उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपील की कि वेस्ट एशिया में फंसे पंजाबी नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए जाएं.

[caption id="attachment_137807" align="alignnone" width="1004"]Punjab news Punjab news[/caption]

बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने भी जारी किए नंबर

इस बीच, बीजेपी की पंजाब इकाई और शिरोमणि अकाली दल ने भी प्रभावित देशों में फंसे भारतीय लोगों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. पंजाब बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर अपील की है कि यदि किसी का परिवारजन, रिश्तेदार या मित्र खाड़ी देशों में फंसा है, तो 7408560065 पर तुरंत संपर्क करें. वहीं शिरोमणि अकाली दल के द्वारा भी सहायता के लिए +91 9501287100 पर संपर्क करने की अपील की गई है.

संबंधित सामग्री

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन:पत्नी अपर्णा भाजपा नेता

राज्य

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन:पत्नी अपर्णा भाजपा नेता

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण अज्ञात है।

Cannes Film Festival 2026 Begins: कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में आलिया ने बिखेरा जलवा, रीजनल सिनेमा की भी दिखेगी झलक

देश-विदेश

Cannes Film Festival 2026 Begins: कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में आलिया ने बिखेरा जलवा, रीजनल सिनेमा की भी दिखेगी झलक

The Cannes Film Festival 2026 has kicked off, highlighting Indian regional cinema and Bollywood. Alia Bhatt and other Indian stars grace the event.

Vaibhav MasterChef Video Viral: सूर्यवंशी बने मास्टरसेफ, वीडियो हो रहा वायरल

खेल

Vaibhav MasterChef Video Viral: सूर्यवंशी बने मास्टरसेफ, वीडियो हो रहा वायरल

Amidst IPL 2026, cricket star Vaibhav Suryavanshi is trending not for his sports skills but for a viral video of him cooking rotis, charming his fans.

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

खेल

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

In IPL 2026, RCB faces KKR in Raipur. RCB has won 7 out of 11 games, while KKR has won 4 out of 10. Match starts at 7:30 PM following the toss at 7 PM.

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

खेल

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

In a decisive IPL 2026 match, Gujarat Titans defeated Sunrisers Hyderabad with standout performances from Sai Sudharsan and Washington Sundar.