Double Blow in Sports: पीवी सिंधु सीजन से बाहर, श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती!

pv-sindhu-injury-shreyas-iyer-icu-sports-news

Double Blow in Sports: पीवी सिंधु सीजन से बाहर, श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती!

double blow in sports पीवी सिंधु सीजन से बाहर श्रेयस अय्यर icu में भर्ती

ENG vs NZ Women WC: इंग्लैंड की धमाकेदार जीत, सोफी डिवाइन ने वनडे करियर को कहा अलविदा! वहीं क्रिकेट जगह में भी स्टार प्लेयर श्रेयस अय्यर वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, बताया जा रहा है, वो ICU में भर्ती है।

'चोट ताकत और धैर्य की परीक्षा होती है..'- सिंधु

सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सिंधु ने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि इंजरी हर खिलाड़ी की जर्नी का हिस्सा होती है। “अपनी टीम और स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. पारदीवाला से चर्चा करने के बाद मैंने फैसला किया है कि इस साल बचे हुए सभी BWF टूर्नामेंट्स से हटना मेरे लिए सही रहेगा। यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन स्वास्थ्य और लंबे करियर के लिए यह जरूरी है,” — पीवी सिंधु

यूरोपियन टूर से पहले लगी थी पैर में चोट..

पीवी सिंधु को यह चोट यूरोपियन टूर्नामेंट सीरीज में शामिल होने से पहले लगी थी। चोट में सुधार जारी है लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें फिलहाल प्रतिस्पर्धी मैच खेलने से रोका है। सिंधु ने बताया कि वे डॉ. वेन लोम्बार्ड की निगरानी में रिकवरी और स्ट्रेंथनिंग ट्रेनिंग कर रही हैं।

पेरिस ओलिंपिक में निराशाजनक रहा प्रदर्शन...

इससे पहले सिंधु के लिए पेरिस ओलिंपिक 2024 निराशाजनक रहा था। वे राउंड ऑफ 16 में चीन की खिलाड़ी ही बिंगजियाओ से 21-19, 21-19 से हारकर बाहर हो गई थीं। अब सिंधु अगले साल होने वाले बड़े टूर्नामेंट्स और क्वालिफिकेशन इवेंट्स को ध्यान में रखकर तैयारी कर रही हैं।

क्रिकेट से जुड़ी बड़ी खबर – श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती...

जबकि बैडमिंटन जगत में सिंधु की चोट चर्चा में है, वहीं क्रिकेट जगत से भी एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है। तीसरे वनडे मैच के दौरान उन्हें पसलियों में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद इंटरनल ब्लीडिंग की स्थिति बनी।

मैच के दौरान लगी गंभीर चोट...

25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर ने एक मुश्किल कैच पकड़ने की कोशिश करते हुए चोट लगा ली थी। बैकवर्ड पॉइंट पर फील्डिंग करते समय वे पीछे की ओर गिर पड़े और उनकी बाईं पसली पर चोट लगी। जांच में पता चला कि उनकी स्प्लीन (तिल्ली) में चोट आई है जो अंदरूनी ब्लीडिंग का कारण बनी।

हालत स्थिर लेकिन निगरानी जारी...

BCCI की मेडिकल टीम ने बताया है कि श्रेयस की हालत अब स्थिर है लेकिन उन्हें ICU में ही रखा गया है ताकि संक्रमण का जोखिम रोका जा सके। “श्रेयस अय्यर की मेडिकल रिपोर्ट में स्प्लीन इंजरी की पुष्टि हुई है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।” — BCCI श्रेयस की देखरेख के लिए भारतीय टीम के डॉक्टर अगले कुछ दिनों तक सिडनी में ही रहेंगे। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक उनके माता-पिता भी मिलने के लिए जल्द ही ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे।

कब लौटेंगे मैदान पर? तय नहीं

डॉक्टरों के अनुसार श्रेयस अय्यर की रिकवरी में कई हफ्ते या महीने भी लग सकते हैं। अभी यह साफ नहीं है कि वे कब टीम में वापसी कर पाएंगे। मेडिकल टीम उनके लौटने की टाइमलाइन अभी तय नहीं कर सकती।      

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।