बंद नाक खुलेगी,ज़ुकाम से भी मिलेगा आराम,ये आयुर्वेदिक पोटली दिलाएगी राहत

relief-from-cold-garelu-nuske

बंद नाक खुलेगी,ज़ुकाम से भी मिलेगा आराम,ये आयुर्वेदिक पोटली दिलाएगी राहत

बंद नाक खुलेगीज़ुकाम से भी मिलेगा आरामये आयुर्वेदिक पोटली दिलाएगी राहत

Relief from cold: जैसे ही मौसम में बदलाव होता है वैसे ही जुकाम होना और नाक बंद होना एक आम समस्या बन जाती है. लेकिन ज्यादा दवाई लेने से बुरा असर भी पड़ सकता है. ऐसे में जरूरत है घरेलू नुस्खों की. इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी आयुर्वेदिक पोटली बताने जा रहे हैं, जो बंद नाक को खोलने में मदद करती है.

[caption id="attachment_143480" align="alignnone" width="1188"]ज़ुकाम से भी मिलेगा आराम ज़ुकाम से भी मिलेगा आराम[/caption]

मार्च के महीने में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ देखने को मिल रहा है. कभी तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी होने लगती है. तो कभी झमाझम बारिश मौसम को ठंडा कर देती है. ऐसे बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है.

Relief from cold: मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता

खासतौर पर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इस मौसम में कई बीमारियों का खतरा रहता है, जिसमें सबसे आम है सर्दी,खांसी और जुकाम होना. ठंडे और गर्म वातावरण की वजह से जुकाम बहुत जल्दी हो जाता है, जिससे नाक भी बंद जाती है. इससे सांस लेने में दिक्कत होती है. भारीपन और नींद तक में परेशानी होती है. वैसे तो कई लोग इससे राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा ले ही लेते हैं. लेकिन मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता.

Relief from cold: जुकाम से राहत

ऐसे में सबसे ज्यादा असर दिखाते हैं घरेलू नुस्खे. आयुर्वेद में सदियों से घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जाता रहा है, जिनमें जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक तत्वों की ताकत छिपी होती है. इन्हीं में से एक बेहद असरदार उपाय है आयुर्वेदिक पोटली, जो बंद नाक खोलने और ज़ुकाम से राहत दिलाने में मदद करती है. चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं एक ऐसी पोटली के बारे में जो बंद नाक को खोलने और जुकाम से राहत दिलाने में मदद कर सकती है.

बंद नाक खोलेगी

आयुर्वेद पोटली का इस्तेमाल कई बीमारियों और समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है. बंद नाक को खोलने के लिए आप एक पोटली बनाकर जुकाम से राहत पा सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले आपको एक कॉटन का कपड़ा लेना है और उसमें कुछ जरूरी चीजों को रखकर इसे सूंघना है. चलिए जानते हैं कैसे बनाए पोटली .

पोटली बनाने के लिए सामग्री

10 से 12 टूकड़े कपूर 1 से 2 चम्मच भूनी अजवाइन 4 से 5 लौंग 6 से 7 मेंथॉल के टुकड़े 5 से 6 बूंद नीलगिरी तेल

ऐसे करें इस्तेमाल

पोटली तैयार करने के लिए एक कॉटन का कपड़ा लें और उसमें इन सभी चीजों को बांध कर रख लें. इस पोटली को आपको दिन भर में थोड़ी-थोड़ी देर में सूंखते रहना है. इसकी खुशबू बंद नाक को खोलने में मदद करती है. चलिए जानते हैं कैसे काम करती हैं पोटली की चीजें.

कपूर (Camphor)- कपूर में ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो नाक की बंद नसों को खोलने में मदद करते हैं. इसकी तेज खुशबू सांस लेने में राहत देती है और नाक के अंदर की सूजन कम करती है.

भूनी अजवाइन (Roasted Ajwain)- अजवाइन में थाइमोल (Thymol) होता है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है. इसकी भाप लेने से जमे हुए कफ को ढीला करने में मदद मिलती है और नाक खुलने लगती है.

लौंग (Clove)- लौंग में यूजेनॉल (Eugenol) होता है, जो दर्द और सूजन को कम करता है. इसकी गर्म तासीर गले और नाक के इन्फेक्शन को शांत करती है.

मेंथॉल के टुकड़े (Menthol)- मेंथॉल नाक के रिसेप्टर्स को ठंडक का अहसास देता है, जिससे सांस लेना आसान लगता है. यह तुरंत नाक खुलने जैसा एहसास देता है और कंजेशन कम करता है.

नीलगिरी तेल (Eucalyptus Oil)- नीलगिरी तेल में सिनेओल (Cineole) होता है, जो एक शक्तिशाली डीकंजेस्टेंट है. यह बलगम को पतला करता है और सांस की नलियों को साफ करने में मदद करता है.

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।