Sarfaraz Lost 17 kg Weight: सरफराज खान के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंकाया,...

sarfaraz-khan-weight-loss-transformation-kevin-pietersen-reaction

Sarfaraz Lost 17 kg Weight: सरफराज खान के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंकाया, केविन पीटरसन ने की तारीफ!

sarfaraz lost 17 kg weight सरफराज खान के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंकाया केविन पीटरसन ने की तारीफ

FIDE Women’s World Cup 2025: दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचीं! स्टोरी में सरफराज काफी फिट लग रहें हैं। उनके इस बदले लुक को देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहें है। और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रही है।

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद किया फिटनेस पर काम...

इंग्लैंड दौरे के लिए 24 मई को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन उसमें सरफराज खान को जगह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर गंभीरता से काम शुरु किया। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम से बाहर होने पर सरफराज का समर्थन करते हुए कहा था कि- " वह और मजबूती से वापसी करेगा।"

नवंबर 2024 में खेला था आखिरी...

सरफराज ने नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए टीम में चुने गए थेस लेकिन एक भी मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला।

फिटनेस पर उठते रहे थे सवाल....

सरफराज की फिटनेस को लेकर हमेशा सवाल उठे, उन्हें अपने ओवरवेट और धीमी फील्डिंग की वजह से काफी आलोचना झेलनी पड़ी। लेकिन सरफराज ने 2 महिने में 17 किलो वजन घटाकर हर सबको चौंका दिया। आलोचकों के लिए उनका ट्रांसफॉर्मेशन करारा जबाव है।

केविन पीटरसन ने की सराहना...

इंग्लैड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अपने एक्स अकाउंट पर सरफाराज की फोटो शेयर करते हुए उनकी तारीफ की और पृथ्वी शॉ को तंज कसते हुए लिखा कि - "शानदार प्रयास, नौजवान! बहुत-बहुत बधाई और मुझे यकीन है कि इससे मैदान पर बेहतर और लगातार प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। मुझे आपकी प्राथमिकताओं को फिर से व्यवस्थित करने में बिताया गया समय बहुत पसंद आया! LFG! ? क्या कोई पृथ्वी को यह दिखा सकता है? यह किया जा सकता है! मजबूत शरीर, मजबूत दिमाग!"

ड्रीम डेब्यू, लेकिन पहली पारी में हुए थे रनआउट...

सरफराज ने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 62 और नाबाद 68 रनों की शानदार पारियां खेलीं। हालांकि पहली पारी में वे रवींद्र जडेजा के गलत कॉल के चलते रनआउट हो गए थे। बाद में जडेजा ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और सरफराज की तारीफ भी की।

इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ जड़ा था अर्धशतक...

16 मई को सरफराज को इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया था। एक मुकाबले में उन्होंने 92 रन बनाए, जिसमें एक शानदार फिफ्टी शामिल रही। यह सीरीज 0-0 की बराबरी पर रही। टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन और उपकप्तानी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई थी।

सरफराज खान का हालिया सफर...

1.  2 महीने में 17 किलो वजन घटाया। 2. फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत की। 3. इंडिया-ए में प्रदर्शन से दिखाई वापसी की झलक। 4.  इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेली फिफ्टी। 5. जिम फोटो हुई वायरल, मिला फैंस और क्रिकेटरों का समर्थन।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।