Sonam Ritual Murder Case: सोनम की उल्टी तस्वीर टंगवाने वाला पंडित 'गायब', राजा क...

sonam-ritual-murder-pandit-missing

Sonam Ritual Murder Case: सोनम की उल्टी तस्वीर टंगवाने वाला पंडित 'गायब', राजा की मां का आरोप मेरे बेटे की बलि दी गई!

sonam ritual murder case सोनम की उल्टी तस्वीर टंगवाने वाला पंडित गायब राजा की मां का आरोप मेरे बेटे की बलि दी गई

Sonam Ritual Murder Case : राजा की हत्या के बाद बदला परिवार का रुख

Sonam Ritual Murder Case:राजा रघुवंशी की हत्या से पहले तक उनका परिवार सोनम की सलामती की दुआ कर रहा था। पर जैसे ही यह सामने आया कि राजा की मौत में सोनम की संलिप्तता हो सकती है, परिवार का नजरिया पूरी तरह बदल गया। अब वही सोनम, जो कभी घर की बहू बनने वाली थी, आज राजा के परिवार की नजर में सबसे बड़ी दुश्मन बन गई है।

राजा की माँ का तंत्र क्रिया का आरोप

राजा की माँ ने मीडिया से बात करते हुए बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि सोनम ने उनके बेटे की बलि देने के लिए पहले कामाख्या देवी के दर्शन किए थे। माँ का आरोप है कि ग्यारस के दिन जानबूझकर राजा की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या की गई। उन्होंने कहा, ये कोई साधारण हत्या नहीं थी, यह तांत्रिक बलि थी।

विवाह कराने वाले पंडित पर भी शक

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि सोनम के परिवार को उल्टी तस्वीर टांगने की सलाह उसी पंडित ने दी थी जिसने राजा और सोनम की पत्रिका मिलाई थी और विवाह भी सम्पन्न कराया था। अब वही पंडित अचानक से 'गायब' हो गया है। परिवार को संदेह है कि इस पूरे मामले में पंडित की भूमिका भी संदिग्ध रही है।

मेघालय सरकार से भी मांगी माफ़ी

राजा के लापता होने के दौरान परिवार ने शिलांग पुलिस और मेघालय सरकार पर कई आरोप लगाए थे। अब जब सच्चाई सामने आने लगी है, तब राजा के भाई विपिन ने मेघालय की जनता और प्रशासन से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी है। उन्होंने कहा, हमारे आरोप भावनाओं में बहकर लगाए गए थे, लेकिन अब हम सच्चाई के साथ खड़े हैं।

सोनम का भाई पहुंचा राजा के घर

Sonam Ritual Murder Case: इस बीच, सोनम का भाई गोविंद भी राजा के घर पहुंचा और राजा की माँ से लिपटकर फूट-फूट कर रोया। उसने कहा कि वह न्याय के लिए खड़ा है और जो भी दोषी हो, उसे फांसी दी जाए। यह मुलाक़ात भावनात्मक भी थी और परिवारों के बीच तनाव की झलक भी दिखा गई।

Read More :- Air India का विमान क्रैश, 100 से ज्यादा शव मिलने की आशंका, लंदन जा रही थी फ्लाइट

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

राज्य

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 'सिंहस्थ 2028 का संकल्प' कार्यशाला में भाग लिया, जिसमें कुंभ मेले के प्रबंधन और सुधार पर चर्चा की गई।

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले -  भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले - भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में बड़ी मात्रा में चंदा चोरी हुई है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

देश-विदेश

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

महाराष्ट्र में आगामी TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द होने की संभावना है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

मनोरंजन

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कई तीखे बयान दिए, जिससे वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रिट से शादी करेंगे।

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।