सुप्रीम कोर्ट का ED को कड़ा संदेश: कानून के दायरे में रहकर करें कार्रवाई

supreme-court-ed-acts-like-thugs-pmla-case-ed-criticism-2025

सुप्रीम कोर्ट का ED को कड़ा संदेश: कानून के दायरे में रहकर करें कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट का ed को कड़ा संदेश कानून के दायरे में रहकर करें कार्रवाई

ठगों की तरह काम नहीं कर सकती ED - सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को स्पष्ट तौर पर कहा कि वह ठगों की तरह काम नहीं कर सकती और उसे कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करनी होगी। यह टिप्पणी उस समय की गई जब कोर्ट मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत ED को गिरफ्तारी की शक्ति देने वाले 2022 के फैसले की समीक्षा कर रहा था। ED raid vinay shankar tiwari 754 crore bank fraud जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने कहा कि ED की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। जस्टिस भुइयां ने कहा, पिछले पांच वर्षों में ED ने लगभग 5000 मामले दर्ज किए, लेकिन इन मामलों में से केवल 10% से भी कम मामलों में सजा हो पाई है।

जस्टिस भुइयां का ED पर सवाल

जस्टिस भुइयां ने चिंता जताई कि जब लोग 5 6 साल जेल में रहने के बाद बरी हो जाते हैं, तो इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा? यह सवाल ED की कार्रवाई की पारदर्शिता और न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता को उजागर करता है। ED की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने कहा कि प्रभावशाली आरोपी जानबूझकर जांच में देरी करते हैं, लेकिन कोर्ट ने इसके बावजूद ED से अपेक्षा की कि वह कानूनी प्रक्रिया का पालन करे।

PMLA के तहत विशेष अदालतों का गठन

कोर्ट ने सुझाव दिया कि PMLA के तहत TADA और POTA की तरह विशेष अदालतें बनाई जाएं, ताकि इन मामलों का जल्द निपटारा हो सके। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, अगली तारीख पर ही फैसला हो, ताकि प्रभावशाली आरोपी जान सकें कि अब उनकी याचिका का क्या होगा। अब वक्त आ गया है कि ऐसे लोगों पर सख्ती की जाए Supreme court

क्रिप्टोकरेंसी पर गंभीर विचार की जरूरत

सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान क्रिप्टोकरेंसी के बारे में भी एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की। एएसजी राजू ने बताया कि कई आरोपी केमैन आइलैंड जैसे देशों में देश छोड़कर चले जाते हैं और क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करके जांच को प्रभावित करते हैं। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि सरकार को क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

ED के खिलाफ कोर्ट की कड़ी टिप्पणियां

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले एक साल में ED को कई बार कड़ी फटकार लगाई

  •  21 जुलाई 2023: कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक लड़ाइयों के लिए चुनाव तक ठीक, लेकिन एजेंसियों का इस्तेमाल क्यों? ED के राजनीतिक हस्तक्षेप पर चिंता जताई थी।
  •  22 मई 2023: ED को कहा गया कि जब राज्य सरकार की एजेंसी किसी मामले में कार्रवाई कर रही हो, तो ED को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है।
  •  5 मई 2023: कोर्ट ने कहा कि ED बिना ठोस सबूत के आरोप लगा रही है, जो कि एक खतरनाक पैटर्न बन चुका है।
  •  12 फरवरी 2023: ED की शिकायत पर संज्ञान लेने के आदेश रद्द हो चुके थे, फिर भी आरोपी जेल में थे, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर माना।
Read More:- भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान Watch Now :-चांडिल स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर का LIVE video  

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।