Thalapathy Vijays Jan Nayakan Leak: 'जन नायकन' की फिल्म लीक, कई सेलेब्स ने जताई चिंता!

thalapathy-vijays-jan-nayakan-leaked-online

Thalapathy Vijays Jan Nayakan Leak: 'जन नायकन' की फिल्म लीक, कई सेलेब्स ने जताई चिंता!

thalapathy vijays jan nayakan leak जन नायकन की फिल्म लीक कई सेलेब्स ने जताई चिंता

Thalapathy Vijays Jan Nayakan Leak: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' ऑनलाइन लीक होने पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े समेत कई दिग्गज रजनीकांत, विजय देवरकोंडा, ऋषभ शेट्टी और अन्य साउथ स्टार्स ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए फिल्म लीक होने पर चिंता जताई है। और पाइरेसी पर सख्त एक्शन की मांग की है।

बता दें कि, 'जन नायकन' फिल्म को रिलीज करवाने के लिए इस फिल्म के लीड एक्टर थलापति विजय ने बहुत कोशिश की। लेकिन अब तक सेंसर बोर्ड से फिल्म रिलीज की अनुमति नही मिली।

पूजा हेगड़े ने फैंस से की अपील

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए फैंस से पाइरेसी को बढ़ावा न देने की अपील करते हुए उन्होंने लिखा कि- 'फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि हजारों लोगों की मेहनत, क्रिएटिविटी और त्याग का नतीजा होती है। उन्होंने कहा कि लीक होना तकनीशियन और कलाकार के सम्मान को ठेस पहुंचाता है।'

 

उन्होंने फैंस से अपील की कि वे पाइरेसी को बढ़ावा न दें और फिल्म को बड़े पर्दे पर एंजॉय करें।

दिग्गजों ने जताई चिंता

फिल्म लीक होन पर ऋषभ शेट्टी

'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी ने अपने X अकाउंट पर चिंता जाहिर करते हुए लिखा कि- 'सिनेमा जुनून, सपनों और प्रेम के आधार पर बनता है। अनगिनत लोग दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं। जब कोई उस प्रयास में किसी भी तरह की बाधा डालने की कोशिश करता है, चाहे वह छोटी सी ही क्यों न हो, तो इससे जुड़े सभी लोगों पर गहरा असर पड़ता है। दर्शकों से निवेदन है कि वो इन प्रयासों का सम्मान करें और लीक हुई फुटेज को फैलाना बंद करें। कल आपको और भी सिनेमा-फिल्में दिखाने की हमारी ताकत को खत्म न करें। इस मुश्किल समय में मैं पूरी टीम और केवीएन प्रोडक्शंस के साथ एकजुटता से खड़ा हूं।'

रजनीकांत ने भी इस पर जताई चिंता

रजनीकांत ने इस पर चिंता जताते हुए X लिखा कि- ''जन नायकन' फिल्म को किसी ने इंटरनेट पर लीक कर दिया है, जिससे लोगों में गहरा सदमा और दुख है। फिल्म असोसिएशंस को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सरकार को दोषियों की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए। भविष्य में ऐसे अपराधों को रोका जाना चाहिए।'

विजय देवरकोंडा ने X पर लिखा

एक्टर ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा कि- ''जन नायकन' के लीक होने पर मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। अपने करियर की शुरुआत में ही मैंने इस तरह की घटना का दर्द और दुख झेला है। ऐसा लगता है जैसे आप निशाने पर हैं, उम्मीदें खत्म हो गई हैं। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, बल्कि मेरे साथ काम करने वाले कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं और कई अन्य लोगों के सपने भी दांव पर लगे हैं। इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाना चाहिए और इसके पीछे के लोगों की पहचान की जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह सिस्टम की विफलता को दर्शाता है। यह हमें बार-बार याद दिलाता है कि लोग कितने असंवेदनशील हो सकते हैं और कुछ लोग बिना सोचे-समझे दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। मैं फिल्म की पूरी टीम के प्रति अपनी संवेदना और बिना शर्त समर्थन व्यक्त करता हूं।'

Sonu सूद का पोस्ट

इनके अलावा कई एक्टर्स ने चिंता जताई है।

संबंधित सामग्री

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

खेल

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

In IPL 2026, RCB faces KKR in Raipur. RCB has won 7 out of 11 games, while KKR has won 4 out of 10. Match starts at 7:30 PM following the toss at 7 PM.

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

खेल

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

In a decisive IPL 2026 match, Gujarat Titans defeated Sunrisers Hyderabad with standout performances from Sai Sudharsan and Washington Sundar.

सोना-चांदी खरीदना अब पड़ेगा महंगा! मोदी सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, जानिए कितना असर होगा

देश-विदेश

सोना-चांदी खरीदना अब पड़ेगा महंगा! मोदी सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, जानिए कितना असर होगा

केंद्र सरकार ने सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। पीएम मोदी की अपील के बाद इस फैसले से बाजार और आम ग्राहकों पर असर पड़ सकता है।

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

राज्य

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला और परिवार की प्रतिक्रिया।

पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव ने किया पालन, अपने ही काफिले से कम की गाड़ियां

राज्य

पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव ने किया पालन, अपने ही काफिले से कम की गाड़ियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान नहीं होगी वाहन रैली, मंत्रियों से भी कम से कम गाड़ियों के इस्तेमाल की अपील