Vikrant Breaks Silence On Retirement: विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट पोस्ट पर पहली ...

vikrant-breaks-silence-on-retirement-statement

Vikrant Breaks Silence On Retirement: विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट पोस्ट पर पहली बार दिया हैरान कर देने वाला रिएक्शन!

vikrant breaks silence on retirement विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट पोस्ट पर पहली बार दिया हैरान कर देने वाला रिएक्शन

Vikrant Breaks Silence On Retirement: बॉलीवुड के जाने - माने और '12th फेल' फिल्म के फेम एक्टर विक्रांत मैसी ने दिसंबर 2024 में फिल्मों से ब्रेक लेने का ऐलान किया था, इस पर पहली बार उनका रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि- 'वो मेंटल और इमोशनल बर्नआउट से गुजर रहे थे और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे। वो काम से रिटायरमेंट नहीं बल्कि ब्रेक लेना चाहते थे।'

'मेरी बातों को गलत समझा गया' - विक्रांत

एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मैसी ने कहा कि- 'मेरी बात को गलत समझा जा रहा है।' उन्होंने कहा कि- 'एक्स पर लिमिटेड शब्द होते हैं। मैंने उन्हीं शब्दों में पूरी बात बताने की कोशिश की, लेकिन सब कुछ लोगों तक नहीं पहुंच पाया। मेरी बातों को काफी हद तक गलत समझा गया। मैं सिर्फ ब्रेक लेना चाहता था। उस वक्त मैं काफी ज्यादा थक चुका था।” उन्होंने आगे कहा कि- 'हम फिल्मों में बहुत इमोशन्स डाल देते हैं। इसमें ये नहीं देखा जाता कि आप इसके लिए कितने घंटे दे रहे हैं 12, 14 या 16। बतौर एक्टर या आर्टिस्ट हम अपनी फिल्मों पर सब लगा देते हैं। एक साल में चार फिल्मों की शूटिंग करना बहुत मुश्किल होता है। 12वीं फेल के लिए मैं बेहद शुक्रगुजार हूं। 12वीं फेल के अलावा साबरमती एक्सप्रेस और सेक्टर 26, सभी के लिए। कुछ साल पहले जब रिटायरमेंट का टॉपिक आया तो समझ आया कि साथ में 4 फिल्में करने की जरूरत नहीं है। मैंने अपनी फिल्में देखीं और समझ आया कि मुझे अब खुद को एक लेवल आगे ले जाने की जरूरत है। क्योंकि, अपनी कुछ फिल्मों में मुझे अपनी परफॉर्मेंस में ज्यादा अंतर समझ नहीं आया। मुझे लगा कुछ होमवर्क करना जरूरी है।'

'इतना अचीव करने का क्या फायदा...' - मैसी

'अगर आप उन पलों का आनंद नहीं ले सकते जिनके लिए आप मेहनत कर रहे हैं, तो सफलता का क्या फायदा? मैंने अपने बेटे के साथ समय बिताया। जब मेरे बेटे का जन्म हुआ मेरे पास उसकी यादों के तौर पर उसके सिर्फ 2 वीडियो थे, जो मेरी पत्नी ने मुझे भेजे थे। जब उसने मुझे पहली बार 'पापा' कहा, मैं ये सुनने के लिए वहां मौजूद नहीं था। ये मेरे लिए वेक अप कॉल था। मुझे लगा कि इतनी मेहनत, इतना अचीव करने का क्या फायदा, जब मेरा बेटा मुझे पापा बोले, लेकिन तब मैं ये सुनने के लिए वहां मौजूद नहीं था। जब उसने चलना शुरू किया तो मैंने सोचा कि काम तो चलता रहेगा, लेकिन ये चीजें ये मोमेंट वापस नहीं आएंगे।'

विक्रांत मैसी के करियर की बात करें तो

एक्टर के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो विक्रांत के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। फिलहाल वह जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ फिल्म में नजर आएंगे, इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। इनके अलावा दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, रणदीप हुड्डा और फरीदा जलाल जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर13 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा वह ‘मुसाफिर कैफे’ नाम की वेब सीरीज में भी नजर आएंगे।

संबंधित सामग्री

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

खेल

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

In IPL 2026, RCB faces KKR in Raipur. RCB has won 7 out of 11 games, while KKR has won 4 out of 10. Match starts at 7:30 PM following the toss at 7 PM.

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

खेल

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

In a decisive IPL 2026 match, Gujarat Titans defeated Sunrisers Hyderabad with standout performances from Sai Sudharsan and Washington Sundar.

सोना-चांदी खरीदना अब पड़ेगा महंगा! मोदी सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, जानिए कितना असर होगा

देश-विदेश

सोना-चांदी खरीदना अब पड़ेगा महंगा! मोदी सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, जानिए कितना असर होगा

केंद्र सरकार ने सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। पीएम मोदी की अपील के बाद इस फैसले से बाजार और आम ग्राहकों पर असर पड़ सकता है।

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

राज्य

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला और परिवार की प्रतिक्रिया।

पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव ने किया पालन, अपने ही काफिले से कम की गाड़ियां

राज्य

पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव ने किया पालन, अपने ही काफिले से कम की गाड़ियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान नहीं होगी वाहन रैली, मंत्रियों से भी कम से कम गाड़ियों के इस्तेमाल की अपील