IND-A vs SL-A ODI Tri Series: ट्राई सीरीज का पहला मैच इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच खेला जा रहा है। यह मैच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के कप्तान तिलक वर्मा है। यह मैच सुबह 10 बजे से खेला जा रहा है। इस मैच में इंडिया की ओर से तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।
भारत A और श्रीलंका A हेड टू हेड
भारत A और श्रीलंका A के बीच 5 मैच खेले गए। इसमें से दो मुकाबले श्रीलंका ने जीते। वहीं भारत को महज 1 मैच में जीत मिली। वहीं 2 मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहे।

15 जून 2019 को दोनों के बीच आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका A ने भारत A को 7 विकेट से हराया था। वहीं दूसरी ओर, भारत ने 8 जून 2019 को श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था।
21 जून को होगा ट्राई सीरीज का फाइनल
ट्राई सीरीज में तीनों टीमें (भारत A, अफगानिस्तान A और श्रीलंका A) एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 टीमों के बीच 21 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।भारत A अपना दूसरा मैच 11 जून को अफगानिस्तान A के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम 15 जून को श्रीलंका A और 17 जून को एक बार फिर अफगानिस्तान A से भिड़ेगी।
दोनों टीमों की स्क्वॉड
इंडिया A
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कम्बोज, अरशद खान और विप्रज निगम।
श्रीलंका A
निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और गरुका संकेत।