RR Vs MI IPL 2026: IPL 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरु होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 3 बजे टॉस किया जाएगा।
पॉइट्ंस टेबल पर स्थिति
इस सीजन में दोनों टीमों ने 13-13 मैच खेले हैं। इसमें से अगर राजस्थान टीम की बात करें तो उसने 13 मैच में से 7 में जीत हासिल की तो वहीं 6 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं मुंबई टीम की बात करें तो उसने 13 में से महज 4 मैच में ही जीत दर्ज कर सकी है। बाकी 9 मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ राजस्थान टीम पॉइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर है, वहीं मुंबई टीम 9वें स्थान पर है।

दोनों टीमों का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 31 मैच खेले गए, जिसमें से 15 मैचों में राजस्थान टीम को जीत मिली तो वहीं 16 मैचों में मुंबई टीम को जीत मिलेगी।

पॉसिबल प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंसं (MI)
रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स(RR)
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, सुशांत मेहता और बृजेश शर्मा।