भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की बड़ी जीत

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैम्पियनशिप 2026 जीत ली है।

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप सीएम डॉ यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता

भोपाल। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैम्पियनशिप-2026 जीत ली है। भारतीय टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया। इस जीत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह शानदार विजय भारत की बेटियों के साहस, प्रतिभा और टीम भावना का प्रतीक है। भारतीय टीम की  यह सफलता खेल जगत में प्रेरणा का नया अध्याय लिखेगी।
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। पूरी टीम हार्दिक बधाई की पात्र है। उन्होंने महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि, गोवा राज्य के मडगांव में 25 मई से 6 जून की अवधि में हुई इस चैम्पियनशिप में भारत की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय महिला खिलाड़ियों को बधाई दी है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने 18 गोल करने की उपलब्धि भी हासिल की है। अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

READ MORE: 'भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द..,' सीएम डॉ. यादव ने बताया श्रीकृष्ण के संदेशों का सार  

संबंधित सामग्री

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

राज्य

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने रेस्टोरेंट्स और मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच कर कई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निरीक्षणों में अनेक अनियमितताएं पाई गईं।

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

राज्य

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

मध्य प्रदेश के भोपाल से PFI मॉड्यूल मामले में जांच गहराती, फराज जेल भेजा गया, नईम रिमांड पर। NIA की भी जल्द हस्तक्षेप की संभावना।

 ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज

राज्य

ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के भीम नगर में जनता से संपर्क साधा, इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग किया और बोर्ड परीक्षा टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर भी गए।

ज्योतिष जीवन को दिशा देने वाली विद्या : विष्णु राजौरिया

राज्य

ज्योतिष जीवन को दिशा देने वाली विद्या : विष्णु राजौरिया

ओंकार पीठम् में ज्योतिष प्रशिक्षण का 19वां दीक्षांत समारोह हुआ, जिसमें 25 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं और भविष्य के सत्रों की घोषणा की गई।