भोजपाल महोत्सव भोपाल में उमड़ी लाखों सैलानियों की भीड़

bhopal-bhojpal-festival-swati-mishra-bhajan

भोजपाल महोत्सव भोपाल में उमड़ी लाखों सैलानियों की भीड़

भोजपाल महोत्सव भोपाल में उमड़ी लाखों सैलानियों की भीड़

भोजपाल महोत्सव भोपाल: राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला 2025 अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। 1 जनवरी तक चलने वाले इस मेले में रोजाना शहर और आसपास के क्षेत्रों से लाखों लोग परिवार और दोस्तों के साथ मेला देखने पहुंच रहे हैं।

भोजपाल महोत्सव भोपाल: स्वाति मिश्रा की मधुर प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि सांस्कृतिक मंच पर आज का मुख्य आकर्षण रही भजन गायिका स्वाति मिश्रा। उन्होंने अपने भजनों की शुरुआत "राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी" से की और इसके बाद मंच पर प्रस्तुत किया: "नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...

भोजपाल महोत्सव भोपाल: सिंगर स्वाति की शानदार परफॉरमेंस

स्वाति मिश्रा ने साथ ही भोजपुरी गीतों और भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी, जैसे "रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया", "कब आयोगे रघुकुल नंदन भीलन की झोपड़िया" और "रामजी से पूछे जनकपुर की नारी, मिथिला का कण कण खिला"।

सोशल मीडिया से मिली राष्ट्रीय पहचान

बिहार के सारण जिले के माला गांव की रहने वाली स्वाति मिश्रा को उनके भजन “राम आएंगे” से असली पहचान मिली। यह भजन सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी प्रशंसा की और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया।

मंच पर दर्शकों की भीड़ और उत्साह

स्वाति मिश्रा के मंच पर आते ही लोग उनके भजनों की डिमांड करने लगे, और दर्शक "राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी" तथा "मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे" जैसे लोकप्रिय भजनों को सुनने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। भोजपुरि समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में मंच के सामने जाकर उनका आनंद लिया।
भोजपाल महोत्सव: संस्कृति और मनोरंजन का संगम
भोजपाल महोत्सव मेला सिर्फ मनोरंजन का ही नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपरा का भी उत्सव है। भजनों, लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यहाँ के संगीत प्रेमियों ने एक यादगार अनुभव का आनंद लिया। मेले की हर शाम रंग-बिरंगी रोशनी और सांस्कृतिक गतिविधियों से जीवंत हो उठती है, जिससे यह मेला पूरे शहर के लिए उत्सव का केंद्र बन गया है।  

संबंधित सामग्री

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

राज्य

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

ग्वालियर में खुद को सीबीआई और पुलिस अधिकारी बताकर 69 वर्षीय सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी की गई।

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

राज्य

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र पर आपातकाल के थोपे जाने को 'काला दिवस' कहकर विरोध जताया।

सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

मनोरंजन

सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

रामायण के लक्ष्मण, सुनील लहरी ने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए उन्हें देश की गरिमा और सम्मान को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

राज्य

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

मध्य प्रदेश के भोपाल में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राज्य

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में मानसून पहुंच गया है, जहां अच्छी बारिश की सूचना है। भोपाल और आसपास के इलाकों में भी कम बारिश की आशंका जताई गई है।