भोपाल में पुलिस अधिकारी निलंबित

आदिवासी युवाओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मिसरोद थाने के प्रभारी रतन सिंह को आदिवासी युवाओं पर अभद्र टिप्पणी के बाद निलंबित कर दिया है।

आदिवासी युवाओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह निलंबित

भोपाल। भोपाल में आदिवासी युवाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह को निलंबित कर दिया है।  पुलिस कमिश्नर ने मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया संज्ञान

मामले को लेकर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासी गौरव स्वाभिमान आदिवासी समाज की उन्नति और प्रगति के लिए सदैव कटिबद्ध है। भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में दुखद घटना हुई थी, घटना  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में आते ही उन्होंने पूरी संवेदनशीलता के साथ विषय का संज्ञान लिया। चर्चा के उपरांत निर्देश दिए हैं। घटना में इंस्पेक्टर रतन सिंह प्रथम दृष्टया दोषी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनको सस्पेंड करके जांच के आदेश दिए हैं।

जय जोहार सम्मान का प्रतीक

मध्य प्रदेश के अंदर आदिवासी बड़ी संख्या में रहते हैं। जय जोहार हमारे यहां सम्मान का शब्द है। यह आदिवासी समाज के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक उद्घोष है उसका सम्मान सबको करना चाहिए।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संवेदनशील मुख्यमंत्री मोहन यादव भी जय जोहार का उद्घोष करते रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में आज देशभर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और ओम बिरला पहुंचेंगे राजधानी

भोपाल में आज देशभर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और ओम बिरला पहुंचेंगे राजधानी

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान की मां के त्रयोदशी शांति भोज में कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

12 Nov 2026
शिवराज  की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे CM धामी-कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं का दौरा

शिवराज की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे CM धामी-कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं का दौरा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भोपाल में शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनकी माताजी काशीबाई चौहान को श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को त्रयोदशी और गंगाजलि पूजन होगा।

11 Nov 2026
विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर के दावे से बढ़ा विवाद

विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर के दावे से बढ़ा विवाद

भोपाल विधायक विश्रामगृह में युवक-युवती के मिलने के मामले में केयरटेकर ने दावा किया कि विधायक के पीए बताने वाले व्यक्ति के फोन पर चाबी दी गई थी।

08 Nov 2026
दिवाली की सुबह ही बिगड़ी भोपाल की हवा, AQI 277 तक पहुंचा; पिछले साल से ज्यादा प्रदूषण

दिवाली की सुबह ही बिगड़ी भोपाल की हवा, AQI 277 तक पहुंचा; पिछले साल से ज्यादा प्रदूषण

भोपाल के आठ इलाकों में AQI 152 से 277 के बीच दर्ज हुआ। पर्यावरण परिसर की हवा पिछले साल से ज्यादा प्रदूषित रही, जबकि आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने की आशंका है।

08 Nov 2026
मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, भोपाल-इंदौर समेत 14 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, 10 नवंबर से बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, भोपाल-इंदौर समेत 14 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, 10 नवंबर से बदलेगा मौसम

प्रदेश में रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। कटनी में 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। 10 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ठंड बढ़ेगी, जबकि दिवाली पर मौसम साफ रहेगा।

08 Nov 2026