बच्चे जहरीले फल से बीमार

भंडारा खाकर लौट रहे 15 बच्चे बीमार! पेड़ से तोड़कर खाया रतनजोत का जहरीला फल, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर में 15 बच्चे जहरीले रतनजोत के फल खाने के बाद बीमार पड़ गए। समय पर उपचार से अधिकांश बच्चे अब खतरे से बाहर।

By : दिव्या मिस्त्री
भंडारा खाकर लौट रहे 15 बच्चे बीमार! पेड़ से तोड़कर खाया रतनजोत का जहरीला फल, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में भंडारा खाकर घर लौट रहे 15 बच्चों की तबीयत जहरीला फल खाने से बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बच्चों ने रास्ते में पेड़ से रतनजोत का फल तोड़कर खा लिया था। फल खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द, घबराहट और चक्कर आने जैसी शिकायतें होने लगीं। एक साथ कई बच्चों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया और परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए सभी बच्चे

बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने तत्काल हस्तिनापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से सभी प्रभावित बच्चों को पहले जिला अस्पताल मुरार पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्चों की जांच कर प्राथमिक उपचार शुरू किया। स्थिति को देखते हुए बच्चों को आगे इलाज के लिए ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल 13 बच्चों को अस्पताल के वार्ड में भर्ती किए जाने की जानकारी है, जबकि अन्य बच्चों को भी चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

5 से 16 साल की उम्र के बच्चे हादसे का शिकार

जहरीला फल खाने से बीमार हुए बच्चों में 5 से 16 वर्ष तक की उम्र के बच्चे शामिल हैं। प्रभावित बच्चों की पहचान तनु, सुमित, गौरव, प्रवीण, दिव्या, दिशा, पूजा, आरती, तरुण, हरिओम, कृष्णा, अंकित, सेजल, अनिल और हरीओम बघेल के रूप में बताई गई है। घटना के बाद परिवारों में चिंता का माहौल है।

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी, अधिकांश बच्चे खतरे से बाहर

कमला राजा अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम दास गुप्ता के अनुसार, बच्चों की हृदय गति, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल की लगातार निगरानी की जा रही है। समय पर इलाज मिलने के कारण अधिकांश बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर ने बताया कि रतनजोत का फल खाने योग्य नहीं होता और इसके सेवन से विषाक्तता के लक्षण सामने आ सकते हैं। बच्चों का इलाज जारी है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

संबंधित सामग्री

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी और हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को सांस की तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

PM मोदी के जन्मदिवस पर CM मोहन यादव ने शुरू किया रक्तदान शिविर, बोले- रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जान

PM मोदी के जन्मदिवस पर CM मोहन यादव ने शुरू किया रक्तदान शिविर, बोले- रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जान

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।

मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों की बस पर हुई फायरिंग, ड्राइवर घायल

मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों की बस पर हुई फायरिंग, ड्राइवर घायल

मध्य प्रदेश के डबरा में ग्लोरी स्कूल की बस पर फायरिंग हुई, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया। बस में 50 बच्चे मौजूद थे।

कानपुर में नर्स से गैंगरेप का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का दावा; अस्पताल संचालक मामा-भांजा गिरफ्तार

कानपुर में नर्स से गैंगरेप का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का दावा; अस्पताल संचालक मामा-भांजा गिरफ्तार

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में नर्स ने अस्पताल संचालक और भांजे पर दुष्कर्म, अश्लील फोटो बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

सागर शराब कांड: 28 मौतों के दावे के बीच 16 गिरफ्तार, 17 आरोपियों पर इनाम

सागर शराब कांड: 28 मौतों के दावे के बीच 16 गिरफ्तार, 17 आरोपियों पर इनाम

सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत हुई, 46 अभी भी अस्पताल में हैं। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर