जेपी नड्डा बाबा महाकाल अभिषेक: जेपी नड्डा ने सीएम के साथ बाबा महाकाल का किया अभि...

jp-nadda-cm-mohan-yadav-mahakal-temple-visit

जेपी नड्डा बाबा महाकाल अभिषेक: जेपी नड्डा ने सीएम के साथ बाबा महाकाल का किया अभिषेक, अन्न क्षेत्र में श्रद्धालुओं संग किया भोजन

जेपी नड्डा बाबा महाकाल अभिषेक जेपी नड्डा ने सीएम के साथ बाबा महाकाल का किया अभिषेक अन्न क्षेत्र में श्रद्धालुओं संग किया भोजन

जेपी नड्डा बाबा महाकाल अभिषेक: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार रात भोपाल–उज्जैन यात्रा के दौरान धर्मनगरी उज्जैन पहुंचे।। उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और शयन आरती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की।

जेपी नड्डा बाबा महाकाल अभिषेक: शयन आरती में भाग लिया

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने संध्या समय होने वाली शयन आरती में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। पूजन-अर्चन महाकाल के पुजारी जितेंद्र गुरु द्वारा संपन्न कराया गया।

जेपी नड्डा बाबा महाकाल अभिषेक: गर्भगृह में अभिषेक

मंगलवार सुबह जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गर्भगृह में भगवान महाकाल का अभिषेक किया। यह विशेष पूजा यश और कीर्ति की कामना के लिए आयोजित की गई थी।

मंदिर समिति ने किया सम्मान

दर्शन के उपरांत महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने जेपी नड्डा को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर उन्हें सुख और आनंद की अनुभूति हुई और उन्होंने देश की शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। [caption id="attachment_124053" align="alignnone" width="300"]अन्न क्षेत्र अन्न क्षेत्र[/caption]

अन्न क्षेत्र में प्रसादी ग्रहण की

पूजन के बाद दोनों नेताओं ने अन्न क्षेत्र में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की और स्वयं ग्रहण भी किया। जेपी नड्डा ने प्रसादी ग्रहण करने के बाद स्वयं थाली उठाकर डस्टबिन में रखी, जिससे स्वच्छता और सामाजिक संदेश भी साझा हुआ।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का निरीक्षण
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए चल रहे विकास और अधोसंरचना कार्यों का निरीक्षण भी किया।  

संबंधित सामग्री

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

राज्य

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

मध्य प्रदेश के भोपाल में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राज्य

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में मानसून पहुंच गया है, जहां अच्छी बारिश की सूचना है। भोपाल और आसपास के इलाकों में भी कम बारिश की आशंका जताई गई है।

भोपाल के होटल रेडिसन को उपभोक्ता को लौटाने होंगे 8000 रुपए,पानी की बोतल पर अतिरिक्त GST वसूली गलत

राज्य

भोपाल के होटल रेडिसन को उपभोक्ता को लौटाने होंगे 8000 रुपए,पानी की बोतल पर अतिरिक्त GST वसूली गलत

भोपाल के होटल ने एमआरपी से अधिक शुल्क लिया और उस पर अतिरिक्त जीएसटी भी वसूला। जिला उपभोक्ता आयोग ने इसे अनुचित व्यापार प्रथा माना और होटल को अतिरिक्त वसूली वापस करने का आदेश दिया।

भोपाल में अटल आवास से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा, रीवा तक फैला प्रमिला का ठगी नेटवर्क

राज्य

भोपाल में अटल आवास से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा, रीवा तक फैला प्रमिला का ठगी नेटवर्क

भोपाल में प्रमिला तिवारी द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्रों के जरिए आवास योजना और सरकारी नौकरियों के नाम पर व्यापक ठगी का मामला सामने आया है।

 विमेंस T20 वर्ल्ड कप में रात 11 बजे  SA और NED के बीच होगा मुकाबला

खेल

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में रात 11 बजे SA और NED के बीच होगा मुकाबला

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रिका और नीदरलैंड आज रात ब्रिस्टल में भिड़ेंगे। साउथ अफ्रिका अब तक 2 जीत दर्ज कर चुका है, जबकि नीदरलैंड को 3 हार मिली हैं।