RJD प्रमुख लालू यादव का आज जन्मदिन है और इस मौके पर बधाई का तांता लगा है। देर रात राबड़ी आवास के बाहर RJD के कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बधाई भी आई।
CM ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर लालू यादव को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, "बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु से आपके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।"
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 11, 2026
प्रभु से आपके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
दूसरी ओर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी अपने X हैंडल से लालू संग एक तस्वीर शेयर की है। लिखा है, "आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी जिंदगी में आपकी जगह कोई और नहीं ले सकता। आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे।
आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूँ कि मेरी ज़िंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता। आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे। आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है। ईश्वर से मेरी… pic.twitter.com/TyAZnfxnF8
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 10, 2026
किसने क्या लिखा?
लालू यादव को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी समेत कई लोगों ने बधाई दी। मांझी ने X पर लिखा है, "राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी लालू प्रसाद यादव को बधाई दी।