मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई टीम घोषित

MP कांग्रेस सेवादल में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल,नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित;18 जिलों में भी मिली जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रशिक्षक और मीडिया पदों पर नियुक्तियां की गईं। 63 प्रदेश सचिव और 53 संयुक्त सचिव बनाए गए।

By : दिव्या मिस्त्री
MP कांग्रेस सेवादल में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल,नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित;18 जिलों में भी मिली जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने संगठन को मजबूत करने के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। बुधवार को जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव, प्रशिक्षक और अन्य पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही 18 जिलों में मुख्य संगठकों की नियुक्तियां भी की गई हैं। नई टीम में लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।

राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से हुआ फैसला

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी प्रतापनारायण मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव की सहमति से नियुक्तियों को मंजूरी दी है। प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव के मुताबिक, अच्छा काम करने वाले जिला मुख्य संगठकों को पदोन्नत कर प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों और अभियानों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएगी।

उपाध्यक्ष से लेकर प्रशिक्षक तक इन नेताओं को जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में अरुण रोचवानी, राजा चौकसे, हरिशंकर राय और भोला कांति को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। रवि गोयल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं ओम सिलावट, विजय साहू, पूरन कुशवाहा, गोविंद व्यास, झल्लेलाल जैन और अजय नागेश्वर को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। मोइनुद्दीन सिद्दीकी को प्रदेश ध्वज प्रभारी बनाया गया है। जगदीश ललावत प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक होंगे, जबकि परमपुरी गोस्वामी, हमीद उस्मानी, केएल गोसर, विश्वनाथ मेवाड़ा, दिनेश झाड़, राकेश चक्रवर्ती, पुष्पेंद्र तोमर और आयूब लाला को प्रदेश प्रशिक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया और संचार की कमान भी सौंपी गई

संगठन के प्रचार-प्रसार और संवाद व्यवस्था के लिए मुकेश ठाकुर को मीडिया संयोजक और किशोर धुलधोये को सह-मीडिया संयोजक बनाया गया है। लुकमान अली संचार संयोजक और विजय जोहरी सह-संचार संयोजक होंगे। इसके अलावा सालिगराम पाटीदार, राजेंद्र व्यास और नमिता गौर को प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश सचिव और संयुक्त सचिवों की लंबी सूची जारी

नई कार्यकारिणी में अशोक बर्मन, अनिल शर्मा उत्साही, रामप्रताप कुशवाहा, महमूद पठान, रामअवतार जोशी, प्रवीण खरे, दीप सिंह सिसोदिया, राजेश लस्करी, जसपाल यादव, नीरज दंडोतिया, डॉ. दिलीप शुक्ला सहित कुल 63 कार्यकर्ताओं को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

वहीं ब्रजकिशोर उपाध्याय, राघवेंद्र सिंह तोमर, कुलदीप जाट, ओमप्रकाश सिकरवार, अनिल भाट, राजू धाकड़, बृजेश दुबे, रविकांत शर्मा, जयदीप तिवारी, दीपक शर्मा, शाहिद खान, उमेश यादव और निखिल तिवारी सहित 53 कार्यकर्ताओं को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

नई नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को विस्तार देने की कोशिश की है। अब देखना होगा कि नई टीम आगामी कार्यक्रमों और अभियानों में कितनी सक्रिय भूमिका निभाती है।

संबंधित सामग्री

इंदौर में RSS का बड़ा मंथन-तीन दिवसीय बैठक में संगठन विस्तार से लेकर सामाजिक अभियानों तक की समीक्षा करेंगे 408 पदाधिकारी

इंदौर में RSS का बड़ा मंथन-तीन दिवसीय बैठक में संगठन विस्तार से लेकर सामाजिक अभियानों तक की समीक्षा करेंगे 408 पदाधिकारी

इंदौर में RSS की बैठक में शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, शाखा विस्तार, महिला-युवा भागीदारी, नशामुक्ति और पंच परिवर्तन पर कार्ययोजना बनेगी।

02 Nov 2026
इंदौर में RSS की तीन दिवसीय बड़ी बैठक,युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बनेगी रणनीति

इंदौर में RSS की तीन दिवसीय बड़ी बैठक,युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बनेगी रणनीति

2 नवंबर से शुरू होने वाली RSS की बैठक में मोहन भागवत समेत 408 प्रतिनिधि शामिल होंगे। संगठन विस्तार, शताब्दी वर्ष और नशामुक्ति अभियान पर चर्चा होगी।

31 Oct 2026