मध्यप्रदेश अदालत का निर्णय

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, ग्वालियर खण्डपीठ, ने राज्य परिवहन प्राधिकरण गठन संबंधी अधिसूचना को वैध ठहराया

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने रिट याचिका को खारिज कर राज्य शासन की अधिसूचना की वैधता को मान्यता दी, जिससे राज्य परिवहन प्राधिकरण अगली कार्यवाही कर सकेगा।

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, ग्वालियर खण्डपीठ, ने राज्य परिवहन प्राधिकरण गठन संबंधी अधिसूचना को वैध ठहराया

भोपाल - मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, ग्वालियर खण्डपीठ मे निजी बस ऑपरेटर हरिशंकर सिंह पटेल एवं अन्य द्वारा रिट याचिका क्रमांक 15560/2026 दायर किया गया जिसमे राज्य परिवहन प्राधिकरण के गठन से संबंधित राज्य शासन की अधिसूचना दिनांक 10 अगस्त 2026 की वैधता को चुनौती दी गई थी।

वैधानिकता के अनुरूप सशक्त पक्ष रखे गए

माननीय न्यायमूर्ति श्री जी. एस. अहलूवालिया एवं माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती अनुराधा शुक्ला द्वारा वादी पक्ष को नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप सुनवाई का समुचित अवसर प्रदान कर सुना गया ओर राज्य शासन द्वारा भी माननीय न्यायालय के समक्ष अधिसूचना की वैधानिकता के अनुरूप सशक्त पक्ष रखे गए।

माननीय न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों के अभिवचनो को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना को विधि के अनुरूप एवं वैध माना गया तथा रिट याचिका क्रमांक 15560/2026 को खारिज कर राज्य शासन को विधि के अनुसार आगे की कार्यवाही करने की स्वतंत्रता प्रदान की गई। 

आगे की कार्यवाही करने का मार्ग प्रशस्त हुआ

इस निर्णय से राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना की वैधानिकता की पुष्टि होने से इससे संबंधित वैधानिक प्रावधानों के अनुसार राज्य शासन को आगे की कार्यवाही करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

उल्लेखनीय है कि इस याचिका के निरस्त होने से अंतर राज्यीय परमिट आवेदनों एवं अन्य संबंधित विषयों पर राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा निर्णय लिया जा सकेगा।

संबंधित सामग्री

MP में अनुदान प्राप्त शिक्षकों के 7वें वेतनमान पर हाईकोर्ट सख्त,सरकार को जवाब का आखिरी मौका

MP में अनुदान प्राप्त शिक्षकों के 7वें वेतनमान पर हाईकोर्ट सख्त,सरकार को जवाब का आखिरी मौका

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार को अगली सुनवाई तक जवाब या आदेश पालन रिपोर्ट पेश करने को कहा है। विफल रहने पर वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत पेशी का सामना करना पड़ सकता है।

07 Nov 2026
ट्विशा डेथ केस:रिटायर्ड जज गिरिबाला के हाईप्रोफाइल संपर्कों की जांच, DVR की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

ट्विशा डेथ केस:रिटायर्ड जज गिरिबाला के हाईप्रोफाइल संपर्कों की जांच, DVR की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

कोर्ट ने प्रभावशाली लोगों से कथित संपर्क की जांच और आईफोन व CCTV की फोरेंसिक रिपोर्ट लंबित होने का हवाला दिया।

05 Nov 2026
हाईकोर्ट की सुनवाई में बिना पैंट के जुड़े TNCP अधिकारी, क्रिमिनल कंटेम्प्ट नोटिस के निर्देश

हाईकोर्ट की सुनवाई में बिना पैंट के जुड़े TNCP अधिकारी, क्रिमिनल कंटेम्प्ट नोटिस के निर्देश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने TNCP ज्वाइंट डायरेक्टर अमित गजभिए के वीडियो सुनवाई में अनुचित रवैये पर नाराजगी जताई और आपराधिक अवमानना नोटिस के निर्देश दिए।

28 Oct 2026
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को मिलेंगे 7 नए न्यायाधीश, कॉलेजियम ने नामों को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को मिलेंगे 7 नए न्यायाधीश, कॉलेजियम ने नामों को दी मंजूरी

नियुक्तियां पूरी होने पर हाई कोर्ट में जजों की संख्या 38 से बढ़कर 45 हो जाएगी। हालांकि, 53 स्वीकृत पदों में आठ पद फिर भी रिक्त रहेंगे।

27 Oct 2026
मोनालिसा के जन्म प्रमाण पत्र विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पहला जन्म प्रमाण पत्र रद्द करने का आदेश निरस्त

मोनालिसा के जन्म प्रमाण पत्र विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पहला जन्म प्रमाण पत्र रद्द करने का आदेश निरस्त

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मोनालिसा भोंसले के जन्म प्रमाण पत्र विवाद में पहले जारी प्रमाणपत्र को रद्द करने का आदेश निरस्त किया है।

01 Oct 2026