निकट-दुर्घटना भोपाल रेलवे स्टेशन पर

भोपाल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म और बोगी के बीच फंसीं, RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान; CCTV में कैद हुई घटना

भोपाल में शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस से उतरते समय माँ-बेटी गिरीं, RPF के जवान ने समय रहते दोनों की जान बचाई।

भोपाल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म और बोगी के बीच फंसीं, RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान; CCTV में कैद हुई घटना

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस से उतरने की जल्दबाजी में मां-बेटी चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरकर फंस गईं। मौके पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के आरक्षक की तत्परता से दोनों की जान बच गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

बेटी वॉशरूम गई, तभी चलने लगी ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय सुनीता अपनी 15 वर्षीय बेटी लावन्या के साथ हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन नंबर 12156 शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस में सवार होकर भोपाल पहुंची थीं। मंगलवार सुबह करीब 7:35 बजे ट्रेन स्टेशन पहुंची। इसी दौरान लावन्या कोच के वॉशरूम में चली गई। जब तक वह बाहर आई, ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना होने लगी थी।

उतरने की कोशिश में दोनों गिरीं

ट्रेन को रवाना होता देख मां-बेटी ने जल्दबाजी में चलती बोगी से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिरकर फंस गईं। यह स्थिति बेहद खतरनाक थी और जरा-सी देरी उनकी जान पर भारी पड़ सकती थी।

RPF जवान ने दिखाई बहादुरी

प्लेटफॉर्म नंबर-1 के बीट A3 और A5 पर ड्यूटी कर रहे RPF आरक्षक मदसूदन की नजर जैसे ही मां-बेटी पर पड़ी, वह तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर खींच लिया। हादसे में मां-बेटी को खरोंचें और मामूली चोटें आईं। RPF की ओर से प्राथमिक उपचार की पेशकश की गई, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

घटना के बाद RPF ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही सुरक्षित तरीके से उतरें। कुछ सेकंड की जल्दबाजी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

संबंधित सामग्री

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल; नए संगठन ने ली जिम्मेदारी

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल; नए संगठन ने ली जिम्मेदारी

कुलगाम में CRPF कैंप पर हमले में तीन जवान घायल हुए। नए संगठन ने जिम्मेदारी का दावा किया है, लेकिन इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई। सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है।

12 Nov 2026
न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, 2 लोगों की जान गई; 10 घायल

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, 2 लोगों की जान गई; 10 घायल

निर्माण स्थल के पास तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हुए। मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।

12 Nov 2026
भोपाल में आज देशभर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और ओम बिरला पहुंचेंगे राजधानी

भोपाल में आज देशभर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और ओम बिरला पहुंचेंगे राजधानी

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान की मां के त्रयोदशी शांति भोज में कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

12 Nov 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, बाइक सवार हमलावरों ने 30 राउंड फायरिंग की

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, बाइक सवार हमलावरों ने 30 राउंड फायरिंग की

कुलगाम में अखरान कैंप के पास CRPF जवानों पर बाइक सवार आतंकियों ने हमला किया। तीन जवान घायल हुए, एक को श्रीनगर रेफर किया गया। सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है।

11 Nov 2026
शिवराज  की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे CM धामी-कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं का दौरा

शिवराज की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे CM धामी-कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं का दौरा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भोपाल में शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनकी माताजी काशीबाई चौहान को श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को त्रयोदशी और गंगाजलि पूजन होगा।

11 Nov 2026