राजस्थान के 33 जिलों में नई सड़कें बनने की स्वीकृति, CM भजनलाल का ऐलान

राजस्थान को मिलेगी नई सड़कें

राजस्थान के 33 जिलों में नई सड़कें बनने की स्वीकृति, CM भजनलाल का ऐलान

राजस्थान सरकार ने 33 जिलों में 77 सड़क निर्माण और उन्नयन कार्यों को स्वीकृति दी, कुल लागत 676.74 करोड़ रुपए होगी।

राजस्थान के 33 जिलों में नई सड़कें बनने की स्वीकृति cm भजनलाल का ऐलान

राजस्थान को मिलेगी नई सड़कें |

राजस्थान में कई जिलों को नई सड़कों का तोहफा मिलने वाला है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार लगातार प्रदेश के सड़क तंत्र को सुदृढ़ करने का काम कर रही है। साल 2026-27 की बजट घोषणा की क्रियान्विति  करते हुए प्रदेश के 33 से ज्यादा जिलों में 77 सड़क निर्माण और उन्नयन कार्यों को सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इनकी कुल लागत 676.74 करोड़  रुपए बताई जा रही है।

इन जिलों को मिलेगी नई सड़क

सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जारी इन स्वीकृतियों के तहत राज्य में कुल 686.42 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण एवं विकास कार्य किए जाएंगे। इसके अंतर्गत अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बालोतरा, बूंदी, चुरू, दौसा, डीग, डूंगरपुर, डीडवाना-कुचामन, जालोर, झुंझुनू, जोधपुर, करौली, कोटपूतली, नागौर, पाली, फलोदी, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, श्री गंगानगर, सलूम्बर, सिरोही एवं उदयपुर सहित 33 से ज्यादा जिले लाभान्वित होंगे। इन कार्यों में प्रदेश राजमार्ग,मुख्य जिला सड़कें, अन्य जिला सड़कें एवं ग्रामीण  श्रेणी की सड़कों का नव-निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण जैसे काम सम्मिलित है।

सड़क अवसंरचना को प्राथमिकता

बता दे कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2026-27 में सड़क अवसंरचना को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। यह 77 कार्यों की स्वीकृति उनके उस संकल्प का ठोस प्रमाण है जिसके तहत राज्य के दूरदराज गाँवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक हर नागरिक को बेहतर सड़क संपर्क सुलभ कराना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। इन स्वीकृतियों से विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर एवं सुगम आवागमन सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

संबंधित सामग्री

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राज्य

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राजस्थान सरकार ने विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनसे खनन क्षेत्र और नागरिक सुरक्षा कोर में बड़े बदलाव आएंगे।

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिदपुर में 207.57 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें बैराज और शिक्षा संस्थान शामिल हैं।

झज्जर को 75.37 करोड़ की विकास सौगात, हरियाणा CM सैनी ने 9 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

राज्य

झज्जर को 75.37 करोड़ की विकास सौगात, हरियाणा CM सैनी ने 9 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर में 75 करोड़ की नौ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें अनुसंधान और शिक्षा के केंद्र शामिल हैं।

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

राज्य

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया और कई विकास योजनाओं की घोषणा की।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।