दुष्कर्म की घटना पंजाब में

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी टाइल मिस्त्री ने बकाया भुगतान का बहाना बनाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

By : रोहन उमक
मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर उपमंडल के थाना खुईयां सरवर क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला गुरुवार को देखने मिला है। आरोप है कि गांव का ही एक टाइल मिस्त्री मजदूरी के बकाया भुगतान का बहाना बनाकर महिला के घर में घुस गया और उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। 

पीड़िता की शिकायत पर अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

बकाया मजदूरी के बहाने घर पहुंचा आरोपी

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि गांव निवासी भानी राम पुत्र सुभाष पेशे से टाइल मिस्त्री है। कुछ माह पहले उसने उसके घर में फर्श लगाने का काम किया था। इस काम के कुछ रुपये बकाया थे, जिसके चलते उसका घर पर आना-जाना था। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले जब वह घर में अकेली थी, तभी आरोपी बकाया भुगतान का हवाला देकर जबरन घर के भीतर घुस आया।

रसोई में ले जाकर किया कथित दुष्कर्म

शिकायत के अनुसार आरोपी ने महिला को जबरन रसोई में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में जब पीड़िता का पति काम से घर लौटा तो महिला ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों न्याय की मांग को लेकर पुलिस के पास पहुंचे।

अदालत में दर्ज हुए बयान, कराया गया मेडिकल परीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को अदालत में पेश किया, जहां दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए गए। अदालत के निर्देश पर पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, ताकि मामले से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड लेने की तैयारी

पीड़िता के बयान और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी भानी राम को गिरफ्तार कर लिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026