योगी ने किया परियोजनाओं का शिलान्यास

कुशीनगर में 525 करोड़ की सौगात, CM योगी ने ली रवि किशन की चुटकी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 525 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और रामविलास भगत, रामप्रवेश साहनी को सम्मानित किया।

कुशीनगर में 525 करोड़ की सौगात, CM योगी ने ली रवि किशन की चुटकी

योगी ने किया परियोजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकोला, हाटा और कुशीनगर तहसीलों के लिए करीब 525 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम योगी ने बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता 110 वर्षीय रामविलास भगत और 104 वर्षीय रामप्रवेश साहनी को भी सम्मानित किया। 

रवि किशन की चुटकी

कुशीनगर पहुंचे CM योगी ने गोरखपुर सांसद रवि किशन की चुटकी ली। CM ने एक जनसभा में लोगों से पूछा- रवि किशन की फिल्म कितने लोगों ने देखी है? उनके साथ फिल्म में काम कौन करना चाहता है? फिर मुस्कुराते हुए बोले- पहले आप लोग सांसद विजय दुबे के साथ काम कीजिए। फिर रवि किशन के साथ भी मौका मिलेगा।

नए विमान मिलने पर एयरपोर्ट का संचालन

CM योगी ने कहा- कोरोना महामारी और वैश्विक युद्ध के कारण नए एयरक्राफ्ट वक्त पर उपलब्ध नहीं हो सके। इसी कारण से कुशीनगर एयरपोर्ट का संचालन अपेक्षित गति से शुरू नहीं हो पाया। नए विमान उपलब्ध होते ही कुशीनगर एयरपोर्ट को मॉडल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा और इसे जेवर और अयोध्या एयरपोर्ट से भी जोड़ा जाएगा।  CM योगी ने कहा कि सालों तक गरीब और वंचित वर्ग के नाम पर राजनीति करने वालों ने मुसहर समाज को उसका अधिकार नहीं दिया। आज मुसहर समाज के चेहरे पर मुस्कान है और उन्हें यह एहसास हुआ कि वे भी भारत के सम्मानित नागरिक हैं। यह बदलाव डबल इंजन सरकार की योजनाओं से संभव हो पाया है। 

ठहाके मारकर हंसे CM 

इससे पहले BJP सांसद रवि किशन ने अपने भोजपुरी अंदाज में कहा, "महराज जी के स्वागत में गड़गड़ाकर ताली बजा द। हम पहली बार टेकुआटार आएल बानी। हमको महराज जी यहां लेकर आए हैं। अगर सांसद कहते हैं कि वे मुझे लाए तो गलत बोल रहे हैं। मुझे महराज जी लेकर आए, सांसद जी ने नहीं बुलाया।" उनकी इस बात पर CM योगी आदित्यनाथ समेत मंच पर मौजूद सभी लोग मुस्कुराते और ठहाके लगाते नजर आए।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

लखनऊ में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर भारत-जापान के बीच सहयोग, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026