ग्वालियर में बनी 2000 ‘प्रहार सैना को सौंपी: 1KM तक मारक क्षमता, 700 राउंड प्रति मिनट फायरिंग

adani-defence-lmg-delivery-indian-army-boost

ग्वालियर में बनी 2000 ‘प्रहार सैना को सौंपी: 1KM तक मारक क्षमता, 700 राउंड प्रति मिनट फायरिंग

ग्वालियर में बनी 2000 ‘प्रहार सैना को सौंपी 1km तक मारक क्षमता 700 राउंड प्रति मिनट फायरिंग

[caption id="attachment_143827" align="alignnone" width="300"]मशीनगन डिलेवरी मशीनगन डिलेवरी[/caption] भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए Adani Defence and Aerospace ने भारतीय सेना को 2,000 ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन (LMG) की पहली खेप सौंप दी है। यह अत्याधुनिक हथियार मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित स्मॉल आर्म्स कॉम्प्लेक्स में तैयार किए गए हैं।

LAC और LoC पर बढ़ेगी ताकत

इन 7.62 मिमी कैलिबर की मशीन गनों का उपयोग विशेष रूप से Line of Actual Control और Line of Control जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में किया जाएगा। ‘प्रहार’ LMG की मारक क्षमता लगभग 1,000 मीटर तक है, जिससे दुश्मन को लंबी दूरी से निशाना बनाया जा सकेगा। [caption id="attachment_143828" align="alignnone" width="300"]मशीनगन मशीनगन[/caption]

क्यों खास है ‘प्रहार’ LMG

  • वजन: करीब 8 किलोग्राम
  • लंबाई: 1100 मिमी
  • फायरिंग क्षमता: 700 राउंड प्रति मिनट
  • रेंज: 1 किलोमीटर तक प्रभावी मार
  • उच्च सटीकता और फील्ड ऑपरेशन के लिए उपयुक्त डिजाइन
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मशीन गन आधुनिक युद्ध परिस्थितियों में तेज प्रतिक्रिया और बेहतर फायरपावर उपलब्ध कराएगी।

6 साल में पूरा प्रोजेक्ट, तय समय से पहले डिलीवरी

कंपनी के CEO आशीष राजवंशी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 6 साल का समय लगा। हालांकि, निर्धारित समय से 11 महीने पहले ही पहली खेप सेना को सौंप दी गई.कुल ऑर्डर लगभग 40,000 मशीन गनों का है, जिसे कंपनी अगले 3 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखती है. प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता: 1 लाख हथियार, 30 करोड़ छोटे कैलिबर गोला-बारूद निर्माण क्षमता, अंडरग्राउंड फायरिंग रेंज मौजूद है.

‘आत्मनिर्भर भारत’ को मिलेगा बल

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने इस डिलीवरी को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की बड़ी सफलता बताया है। ग्वालियर का यह प्लांट करीब 100 एकड़ में फैला है और यहां 90% से अधिक सामग्री देश में ही तैयार की जाती है। Read Also: - आत्मनिर्भर भारत से ही हम भविष्य के युद्धों के लिए तैयार हो सकते हैं!    

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।