BHOPAL: छात्रों ने खोली राजधानी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की पोल

bhopal-public-transport-expose-vikalp-newspaper

BHOPAL: छात्रों ने खोली राजधानी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की पोल

bhopal छात्रों ने खोली राजधानी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की पोल

माखनलाल पत्रकारिता विवि के 'विकल्प प्रायोगिक' अखबार का हुआ विमोचन

bhopal public transport newspaper: विश्वविद्यालय के छात्रों ने क्लास से ग्राउंड तक जाकर 'विकल्प' अखबार में भोपाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट की पोल खोली। खास बात यह है कि रिसर्च, रिपोर्टिंग और ग्राउंड विजिट्स के बाद छात्रों ने यह विशेषांक तैयार किया।

एमपी नगर के विकास भवन में 'विकल्प' के विशेषांक का विमोचन कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने किया। इस प्रायोगिक अखबार के माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्रों ने साबित कर दिया कि पत्रकारिता सिर्फ क्लासरूम तक सीमित नहीं रहती।

भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की पोल

विकल्प में छात्रों ने भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्वे में बसों के इंतजार में थमे चेहरों से लेकर खाली बस स्टॉप तक की कहानी के जरिए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आइना दिखाने का प्रयास किया है। इस विशेषांक में शहर के स्मार्ट सिटी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट अनस्मार्ट क्यों है, यह भी उजागर किया गया है।

बता दें कि करीब 20 राज्यों से आए 1800 छात्र माखनलाल विश्वविद्यालय भोपाल में पढ़ते हैं, जिनमें से ज्यादातर को रोजमर्रा में सार्वजनिक परिवहन की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं अनुभवों ने छात्रों को यह विशेषांक निकालने की प्रेरणा दी। पत्रकारिता के छात्रों ने सरकार और सिस्टम से सीधे सवाल पूछा है कि स्मार्ट सिटी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट इतना अनस्मार्ट क्यों है।

विमोचन के बाद छात्रों ने ट्रांसपोर्ट सिस्टम की पोल खोलने वाली रिपोर्ट और ग्राउंड फोटो शामिल की।

bhopal public transport newspaper: कुलगुरु तिवारी ने की सराहना

राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की बदहाली पर छात्रों ने मिलकर प्रायोगिक अखबार 'विकल्प' का विशेषांक तैयार किया, जो पूरी तरह जमीनी सच्चाई पर केंद्रित है। 'विकल्प' के विशेषांक की प्रतियां प्रमुख अखबारों, न्यूज चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के संपादकों को भेंट की गई। Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।