खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर लगेगा जुर्माना, भोपाल निगम ने बताए नए नियम

भोपाल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन बैठक

खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर लगेगा जुर्माना, भोपाल निगम ने बताए नए नियम

भोपाल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर चर्चा के लिए विशेष बैठक हुई, जिसमें कचरा प्रबंधन और स्वच्छता बढ़ाने के लिए नए उपायों पर जोर दिया गया।


खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर लगेगा जुर्माना भोपाल निगम ने बताए नए नियम

भोपाल नगर निगम के आईएसबीटी स्थित परिषद हॉल में मंगलवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की मौजूदगी में विशेषज्ञ अतुल खरे ने नए नियमों का प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। बैठक में बताया गया कि अब खुले में कचरा फेंकने या जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा 100 से अधिक लोगों के किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन से पहले निगम को कम से कम तीन दिन पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा।

पार्षदों ने उठाए सफाई व्यवस्था पर सवाल

बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे पार्षद मोहम्मद सरवर ने कहा कि पॉलीथिन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग नहीं उठाया जा रहा है। नालियों की सफाई के बाद निकाला गया कचरा भी लंबे समय तक सड़कों पर पड़ा रहता है, जिससे गंदगी फैलती है।

संसाधनों और कर्मचारियों की कमी बनी चुनौती

कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान ने कहा कि नए नियम लागू करने से पहले पर्याप्त संसाधन और बजट सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कई वार्डों में कचरा गाड़ियां खराब होने पर कई दिनों तक कचरा नहीं उठता। भाजपा पार्षद विलास राव घाड़गे ने भी सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। वहीं पार्षद राजेंद्र चौकसे ने कहा कि उनके वार्ड में चार साल से कचरा वाहन उपलब्ध नहीं है।

स्वच्छता के लिए बनेगा पांच वर्षीय एक्शन प्लान

प्रजेंटेशन में बताया गया कि नए नियम लागू होने के बाद नगर निगम पांच वर्षीय एक्शन प्लान तैयार करेगा। इसमें शहर से निकलने वाले कचरे की मात्रा, उसके प्रबंधन की रणनीति और अनुमानित खर्च का आकलन किया जाएगा। महापौर मालती राय ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी पार्षदों और नागरिकों का सहयोग जरूरी है। निगम का लक्ष्य भोपाल को स्वच्छता के क्षेत्र में देश के शीर्ष शहरों में शामिल करना है।
 

संबंधित सामग्री

कांग्रेस की फ्लाइट पर ब्रेक!सरकार पर लगे आरोप,मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर भाजपा ने लगाई आपत्ति

राज्य

कांग्रेस की फ्लाइट पर ब्रेक!सरकार पर लगे आरोप,मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर भाजपा ने लगाई आपत्ति

मध्य प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट करने की योजना के बीच उनकी चार्टर्ड फ्लाइट को भोपाल एयरपोर्ट पर रोके जाने का आरोप लगा है।

भोपाल मेट्रो परियोजना को मिली नई मंजूरी, लागत बढ़कर हुई 10,033 करोड़ रुपए,कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसले

राज्य

भोपाल मेट्रो परियोजना को मिली नई मंजूरी, लागत बढ़कर हुई 10,033 करोड़ रुपए,कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसले

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल मेट्रो परियोजना की संशोधित लागत और कृषि उपज पर मंडी शुल्क में बदलाव को मंजूरी दी। इससे परियोजना और राजस्व संग्रहण में तेजी आएगी।

भोपाल में विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में चोरी, विधानसभा से जुड़े दस्तावेज भी गायब

राज्य

भोपाल में विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में चोरी, विधानसभा से जुड़े दस्तावेज भी गायब

भोपाल के अरेरा हिल्स में विधायक प्रदीप पटेल के आवास से लैपटॉप, नकदी, दस्तावेज चोरी हुए। पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज की जा रही है खंगाल।

भोपाल के फाइव स्टार होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट पर बड़ी कार्रवाई, फूड लाइसेंस निलंबित

राज्य

भोपाल के फाइव स्टार होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट पर बड़ी कार्रवाई, फूड लाइसेंस निलंबित

भोपाल के Courtyard by Marriott होटल का फूड लाइसेंस खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चूहों की उपस्थिति और स्वच्छता की कमी के कारण निलंबित किया गया।

APK फाइल से 15 मिनट में खाली हो रहे बैंक खाते! भोपाल में नर्स समेत 3 लोगों से 3.46 लाख की साइबर ठगी

राज्य

APK फाइल से 15 मिनट में खाली हो रहे बैंक खाते! भोपाल में नर्स समेत 3 लोगों से 3.46 लाख की साइबर ठगी

भोपाल में तीन लोगों के बैंक खातों से 3.46 लाख रुपये 15 मिनट में चोरी हो गए, जिसमें साइबर अपराधियों ने संदिग्ध APK फाइल का इस्तेमाल किया।