ख्याति जैन की मौत: 'मां आखिर आपने मेरी जान ले ही ली' आत्महत्या से पहले बॉयफ्रेंड को किया मैसेज

मौत की गुत्थी

ख्याति जैन की मौत: 'मां आखिर आपने मेरी जान ले ही ली' आत्महत्या से पहले बॉयफ्रेंड को किया मैसेज

भोपाल में 18 वर्षीय छात्रा ख्याति जैन की मौत पर सवाल उठे। मां ने बॉयफ्रेंड तनीष पर शक जताया, पुलिस जांच अधूरी।

ख्याति जैन की मौत मां आखिर आपने मेरी जान ले ही ली आत्महत्या से पहले बॉयफ्रेंड को किया मैसेज

भोपाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। घटना को 24 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस जांच पूरी नहीं होने से परिजन सवाल उठा रहे हैं। ख्याति की मां वर्षा जैन ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बॉयफ्रेंड तनीष चंद्रवंशी की भूमिका संदिग्ध

मां वर्षा जैन का आरोप है कि उनकी बेटी के बॉयफ्रेंड तनीष चंद्रवंशी की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन वह सोनकच्छ में एक स्कूल के इंटरव्यू के लिए गई थीं। इसी दौरान उनकी बेटी घर पर अकेली थी। उनका दावा है कि तनीष घटना के समय घर पहुंचा था और करीब तीन घंटे तक वहीं मौजूद रहा।

तनीष ने ही पुलिस और उन्हें दी थी

वर्षा जैन के मुताबिक, ख्याति की मौत की सूचना सबसे पहले तनीष ने ही पुलिस और उन्हें दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि तनीष ने घर में प्रवेश करने का वीडियो भी बनाया था और वह सीसीटीवी कैमरों में घर में आते-जाते दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद अब तक पुलिस ने उसके बयान दर्ज नहीं किए हैं।

मामले में एक और अहम पहलू ख्याति के इंस्टाग्राम अकाउंट से भेजा गया आखिरी मैसेज है। मां का कहना है कि यह संदेश उनकी बेटी की सामान्य भाषा शैली से मेल नहीं खाता। उनका दावा है कि ख्याति के इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस तनीष के पास भी था और संभव है कि किसी ने जांच को प्रभावित करने के लिए यह मैसेज भेजा हो।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ख्याति ने मौत से लगभग 24 घंटे पहले तक खाना नहीं खाया था। उसकी बाईं कलाई पर कट के दो निशान भी मिले हैं। वहीं, शव करीब 24 घंटे पुराना बताया गया है। इन तथ्यों के आधार पर परिजन लगातार हत्या की आशंका जता रहे हैं।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजन निष्पक्ष जांच और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

वह मैसेज जो तनु को भेजा गया था...

आईएम सॉरी, तनु बेबी… मुझे यह करना पड़ रहा है। मैं बहुत तंग आ गई हूं। मैं मम्मी के साथ रोज-रोज की लड़ाई नहीं झेल सकती। बचपन से इन्होंने मुझे कभी खुश नहीं रखा। प्राची मौसी की शादी के दिन भी नाटक हुआ था। इनकी लड़ाइयां मेरे नाना को भी परेशान कर देती हैं। इनकी वजह से मेरे नाना को हार्ट अटैक आ गया था। ये किसी का नहीं सोचती हैं। बचपन में मुझ पर बैठकर कैंची मेरे मुंह में डाल देती थीं।

मैं तुमसे बात कर खुश हो जाती थी और तुम मुझसे मिलते भी थे, लेकिन अब इन्हें यह भी नहीं पचता है। कहती हैं कि मैं झूठ बोलती हूं और सबसे कह देती हैं कि मैं भाग गई।

सबसे बड़ी चीज यह कि जिस इंसान ने मुझे बैड टच किया। उसका सबूत देखने के बाद भी मेरी मां अगर यही कहे कि वह मेरा वहम था तो फिर मुझे नहीं जीना। मैंने उसी दिन तय कर लिया था कि मुझे नहीं जीना है। आज मौका मिल गया। इन्होंने संजना से भी मेरे बारे में इतना कुछ झूठ कहा था।

तनु, मैंने तुम्हारे साथ बहुत अच्छा टाइम स्पेंड किया है। मुझे इतने समय तक जिंदा रखने के लिए थैंक यू। मैंने आज तुम्हें लास्ट टाइम बुलाया था, ताकि एक बार मिल सकूं।

ख्याति ने एक और मैसेज किया…

बस मेरी एक लास्ट विश रह गई है कि तुम मेरी मांग में सिंदूर भरो। जो काम जीते-जी नहीं हो पाया। मम्मी का ध्यान रखना। तनु, आई लव यू। मैं अपनी मां से भी प्यार करती हूं। मेरे मरने के बाद ही तुम्हें यह मैसेज मिलेगा। मां, आखिरकार आपने मेरी जान ले ही ली।

संबंधित सामग्री

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

राज्य

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

मध्य प्रदेश के भोपाल में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।

भोपाल के होटल रेडिसन को उपभोक्ता को लौटाने होंगे 8000 रुपए,पानी की बोतल पर अतिरिक्त GST वसूली गलत

राज्य

भोपाल के होटल रेडिसन को उपभोक्ता को लौटाने होंगे 8000 रुपए,पानी की बोतल पर अतिरिक्त GST वसूली गलत

भोपाल के होटल ने एमआरपी से अधिक शुल्क लिया और उस पर अतिरिक्त जीएसटी भी वसूला। जिला उपभोक्ता आयोग ने इसे अनुचित व्यापार प्रथा माना और होटल को अतिरिक्त वसूली वापस करने का आदेश दिया।

भोपाल में अटल आवास से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा, रीवा तक फैला प्रमिला का ठगी नेटवर्क

राज्य

भोपाल में अटल आवास से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा, रीवा तक फैला प्रमिला का ठगी नेटवर्क

भोपाल में प्रमिला तिवारी द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्रों के जरिए आवास योजना और सरकारी नौकरियों के नाम पर व्यापक ठगी का मामला सामने आया है।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

राज्य

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

भोपाल के कटारा हिल्स में एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी, क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।