MP NEWS : बीजेपी नेता महेंद्र नागर को पार्टी से किया निष्कासित

bjp-expels-mahendra-nagar-guna-murder-case

MP NEWS : बीजेपी नेता महेंद्र नागर को पार्टी से किया निष्कासित

mp news  बीजेपी नेता महेंद्र नागर को पार्टी से किया निष्कासित

Mahendra Nagar expelled BJP : मध्य प्रदेश के गुना जिले में हत्याकांड ने सियासी माहौल को हिला दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी महेंद्र नागर भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष निकला घटना में एक किसान की हत्या और उसकी बेटी से दुर्व्यवहार का आरोप है। मामले के सामने आने के बाद पार्टी ने आरोपी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

थार गाड़ी से रौंदा

महेंद्र नागर और उसके साथियों ने जमीन विवाद के चलते एक किसान पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी थार गाड़ी किसान पर चढ़ा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी ने किसान की बेटी के साथ अभद्रता की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस अमानवीय कृत्य से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाना घेराव किया।

सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हत्याकांड में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु होने की घटना संज्ञान में आई है। मैं परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने इस प्रकरण में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 14 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को राउंडअप किया है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

आरोपी की पार्टी में जिम्मेदारी

महेंद्र नागर बीजेपी के बूथ नंबर 72 का अध्यक्ष था। जब यह जानकारी सार्वजनिक हुई, तो पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसकी प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी।

प्रशासनिक कार्रवाई  तेज

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महेंद्र नागर और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या, छेड़छाड़ और अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। राज्य सरकार ने इस घटना को गंभीर मानते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। READ MORE :मोहन सरकार फिर 5200 करोड़ का लेगी कर्ज

राजनीतिक गलियारों में मचा हंगामा

इस मामले ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। विपक्ष ने सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाया है कि उनके नेताओं के संरक्षण में अपराध बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने कहा कि यह घटना सत्ता के अहंकार का प्रतीक है और सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने में देरी कर रही है। वहीं, बीजेपी ने कहा, कि अपराध में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ग्रामीणों में रोष

गांव में माहौल तनावपूर्ण है। मृतक किसान के परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपी को सख्त सजा दी जाए जिससे भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जमीन विवाद की जानकारी पहले से प्रशासन को दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।    

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।