ममता जब निर्ममता करेगी तो...' पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम डॉ. मोहन, बता...

भाजपा की प्रचंड जीत

ममता जब निर्ममता करेगी तो...' पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम डॉ. मोहन, बताया क्यों जीत रही भाजपा?

भाजपा पश्चिम बंगाल और असम में बड़ी जीत हासिल कर रही है, मुख्यमंत्री यादव और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को सराहा जा रहा है।

ममता जब निर्ममता करेगी तो पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम डॉ मोहन बताया क्यों जीत रही भाजपा

भोपाल। पश्चिम बंगाल-असम में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। इस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चुनाव की बेला में मैं सभी को दिल से बधाई देता हूं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है अंग भंग कलिंग। आज सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया है। असम में राष्ट्रवादी शक्तियों का फिर एक बार घुसपैठियों के खिलाफ विजयी कदम बढ़ा है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी बेहाल हो गई है। बंगाल आजादी के पहले से बहुत सक्षम-सबल और विकासपरक राज्य हुआ करता था। लेकिन, दुर्भाग्य से पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट, फिर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने यहां जंगल राज स्थापित किया। बंगाल की लीडरशीप के कारण यह राज्य देश में पिछड़ गया। ममता जब निर्ममता करेगी तो उसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी। 

सभी जगह लहरा रहा भाजपा का झंडा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का परिणाम टीएमसी की दुर्व्यवस्था का प्रतिकार है। चुनाव परिणाम को लेकर जो-जो सर्व आए थे वह सभी लगभग सार्थक होते दिखाई दे रहे हैं। हर तरफ भाजपा का झंडा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 22वां राज्य एनडीए के साथ खड़ा होता दिखाई देगा। यह 17वां राज्य होगा जहां भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम दर्शाने के लिए, निर्वाचन प्रक्रिया में धैर्य दिखाने के लिए, आतंक-अव्यवस्था के बावजूद दृढ़ प्रतिज्ञ रहने के लिए मैं पश्चिम बंगाल की जनता को बधाई देता हूं। 

पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही सुशासन की बयार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल औरअसम में जीत रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन की बयार चल रही है। इस विजय अभियान में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल मार्गदर्शन में हर कार्यकर्ता ने अपनी भूमिका अदा की।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर बीजेपी की आपत्ति, विधानसभा परिसर में कांग्रेस-भाजपा का हंगामा

राज्य

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर बीजेपी की आपत्ति, विधानसभा परिसर में कांग्रेस-भाजपा का हंगामा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के बीच गहन विवाद और नामांकन पर आपत्ति के बाद तनाव बढ़ा।

पीएम मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण, सीएम डॉ. यादव बोले- लोगों के जीवन में नया सवेरा लाए प्रधानमंत्री

राज्य

पीएम मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण, सीएम डॉ. यादव बोले- लोगों के जीवन में नया सवेरा लाए प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की समीक्षा की गई, जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की चर्चा की गई है।

Ind Vs Afg Test Match: भारत ने टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को हराकर दर्ज की सबसे बड़ी जीत!

खेल

Ind Vs Afg Test Match: भारत ने टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को हराकर दर्ज की सबसे बड़ी जीत!

In a New Chandigarh Test, India defeated Afghanistan by an innings and 300 runs, marking their biggest Test victory. Manav Suthar named Player of the Match.