बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर केस

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

बुलंदशहर में जिम में हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी मयंक सैनी को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया। जिम को सील कर दिया गया है।

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर |

उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में जिम में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी मयंक सैनी उर्फ दुग्गी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में मयंक के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा, जिस जिम में वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर बुलडोजर चलाया जाएगा। 

आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

पुलिस ने बताया - मयंक सैनी को रात 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ में बताया कि वारदात में इस्तेमाल देसी तमंचे को फ्लाईओवर के नीचे छिपाया था। सुबह 5 बजे पुलिस जैसे ही मयंक की निशानदेही पर फ्लाईओवर के नीचे पहुंची। तो मयंक ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर तमंचा उठा लिया और भागते हुए फायरिंग कर दी।

3 लोगों की हत्या

जवाबी फायरिंग में मयंक के बाएं पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिसवाले उसे अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा और 1 खोखा कारतूस बरामद किया है। मुठभेड़ खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के सुभाष रोड पर हुई। दरअसल, शनिवार देर रात RJS फिटनेस जिम में बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) ने BJP सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में 2 को गिरफ्तार और 2 को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी जीतू सैनी अभी फरार है।

जिम किया सील

जिस जिम में इस वारदात को अंजाम दिया गया, उसे बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया। जिम के बाहर अवैध निर्माण का नोटिस लगा दिया गया है। जिम मालिक को दस्तावेज जमा करने के लिए दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया था। अगर जिम का नक्शा स्वीकृत नहीं पाया जाता है, तो बुलडोजर की कार्रवाई होगी। इसके अलावा, आरोपियों के घरों पर भी प्राधिकरण नोटिस चस्पा कर 24 घंटे का समय देगा।

संबंधित सामग्री

 कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में ढेर, 2 लाख का इनामी, 41 मुकदमे थे

राज्य

कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में ढेर, 2 लाख का इनामी, 41 मुकदमे थे

उत्तरप्रदेश STF ने अयोध्या में कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। उस पर हत्या और डकैती के कई मुकदमे थे।

गाजीपुर में कारोबारी के बेटे का हत्यारा एनकाउंट में ढेर

राज्य

गाजीपुर में कारोबारी के बेटे का हत्यारा एनकाउंट में ढेर

गाजीपुर में हत्या के आरोपी कमलेश चौधरी का पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें चौधरी की मौत हो गई। यह मुठभेड़ बुधवार देर शाम को हुई।

सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर आने वाले फैन से रामचरण ने की मुलाकात, वीडियो वायरल

मनोरंजन

सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर आने वाले फैन से रामचरण ने की मुलाकात, वीडियो वायरल

During the 'Peddi' movie promotion, a fan bypassed security to meet Ram Charan, leading to an emotional encounter captured on video and widely praised online.

मुजफ्फरनगर में रॉकी हत्याकांड का खुलासा: नमक डालकर खेत में दफनाया, पत्नी बेटे के साथ गायब

राज्य

मुजफ्फरनगर में रॉकी हत्याकांड का खुलासा: नमक डालकर खेत में दफनाया, पत्नी बेटे के साथ गायब

मुजफ्फरनगर में 14 दिनों से लापता विकसित की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, कई खुलासे हुए।

बकरा हलाल होते देखा है..सूर्या की हत्या करने वाले असद का एनकाउंटर

राज्य

बकरा हलाल होते देखा है..सूर्या की हत्या करने वाले असद का एनकाउंटर

गाजियाबाद में सूर्या की हत्या के बाद आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। इस घटना में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ।