देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक, काफिले में गाड़ियों कम कर सचिवालय पहुंचे CM धामी

कैबिनेट बैठक देहरादून

देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक, काफिले में गाड़ियों कम कर सचिवालय पहुंचे CM धामी

देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में नर्सिंग भर्ती, पर्यटन, और यात्रा सुरक्षा पर बड़े फैसले संभव।

देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक काफिले में गाड़ियों कम कर सचिवालय पहुंचे cm धामी

काफिले में गाड़ियों कम कर सचिवालय पहुंचे CM धामी |

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में कई विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। सरकार नई नियमावलियों, भर्ती प्रक्रियाओं और अहम प्रशासनिक फैसलों को मंजूरी दे सकती है।

रिक्त पदों को लेकर बड़ा फैसला

इस बैठक पर सबसे ज्यादा नजर नर्सिंग अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर है। पिछले कई दिनों से देहरादून में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार नर्सिंग भर्ती और रिक्त पदों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। कैबिनेट बैठक में पर्यटन, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रस्ताव भी रखे गए हैं। चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं, ट्रैफिक मैनेजमेंट, यात्रियों की सुरक्षा और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर सरकार बड़े फैसले ले सकती है।

CM के काफिले की गाड़ियां की कम

CM धामी आज 5 गाड़ियों के काफिले के साथ सचिवालय पहुंचे। इसमें 3 गाड़ियां मुख्यमंत्री के मुख्य काफिले की थीं, जबकि 2 एस्कॉर्ट वाहन शामिल रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी के काफिले में आमतौर पर 8 से 10 गाड़ियां चला करती थीं। हाल ही में वैश्विक परिस्थितियों और पेट्रोलियम संसाधनों के सीमित इस्तेमाल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद इसे एक अहम संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ईंधन की बचत करने, निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाने और संसाधनों के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने की अपील की थी।

ईंधन बचत 

कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी इलेक्ट्रिक स्कूटी से सचिवालय पहुंचे थे। इसे भी ईंधन बचत और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के संदेश के रूप में देखा गया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल और राम सिंह कैड़ा समेत अन्य मंत्री भी सचिवालय पहुंचे और बैठक में शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

देहरादून में बेटी होने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को बेरहमी से पीटा, बच्ची की गर्भ में हुई मौत

राज्य

देहरादून में बेटी होने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को बेरहमी से पीटा, बच्ची की गर्भ में हुई मौत

देहरादून में पति ने 8 महीने की गर्भवती पत्नी के पेट में लात-घूंसे मारे और करंट लगाया, जिससे गर्भ में पल रही बच्ची की मौत हो गई।

UP में सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा का आखिरी दिन, 5 नकलची गिरफ्तार, कलावा कटवाया

राज्य

UP में सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा का आखिरी दिन, 5 नकलची गिरफ्तार, कलावा कटवाया

उत्तरप्रदेश में 32,679 सिपाही पदों के लिए परीक्षा समाप्त हुई। सुरक्षा कड़ी, चेकिंग में कई अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया।

CM धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र,  33 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

राज्य

CM धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, 33 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों के लिए 221 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, युवा समारोह में उत्साहित दिखे।

उत्तराखंड में 196 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी

राज्य

उत्तराखंड में 196 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग अधिकारी के 196 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। वेतनमान 44,900 से 1,42,400 रुपए।

पंजाब में 355 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम मान ने भाजपा पर साधा निशाना

राज्य

पंजाब में 355 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम मान ने भाजपा पर साधा निशाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 355 युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए, यह प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित और पारदर्शी थी।