Dead Body Case: रायपुर और बिलासपुर में बोरियों में मिली दो लाशें, युवक के सिर पर...

chhattisgarh-crime-news

Dead Body Case: रायपुर और बिलासपुर में बोरियों में मिली दो लाशें, युवक के सिर पर चोट के निशान, महिला का शव तार-पत्थरों से बंधा

dead body case रायपुर और बिलासपुर में बोरियों में मिली दो लाशें युवक के सिर पर चोट के निशान महिला का शव तार-पत्थरों से बंधा

रायपुर: युवक की हत्या

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने मेटल पार्क के पास बोरी में एक लाश देखी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। मृतक की पहचान रामा माड़ेक (उम्र 25-30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उरला स्थित RR इस्पात फैक्ट्री में काम करता था।पुलिस जांच में पाया गया कि युवक के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई और उसके बाद शव को बोरी में बंद कर सड़क किनारे फेंक दिया गया। मौके पर SSP, CSP और FSL की टीम भी पहुंची और घटनास्थल की जांच की।

बिलासपुर: महिला का शव बोरी में

वहीं बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के शिवटिकरी गांव में रविवार दोपहर नदी किनारे बोरी में महिला का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने जब बोरी से दुर्गंध आती देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी खोला तो उसमें एक महिला की लाश थी।एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि शव करीब 4 से 5 दिन पुराना है। महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। हत्या करने के बाद शव को तार और पत्थरों से बांधकर नदी किनारे फेंका गया था।

महिला की पहचान नहीं

पुलिस ने बताया कि महिला के दाहिने हाथ पर त्रिशूल में महादेव का टैटू और बाएं हाथ पर ग्राफिक स्टाइल में अंग्रेजी का टैटू बना है। पुलिस ने अपील की है कि यदि ऐसी किसी महिला की गुमशुदगी की जानकारी किसी के पास हो, तो तत्काल पचपेड़ी थाने से संपर्क करें।

दोनों घटनाओं से दहशत, पुलिस अलर्ट

छत्तीसगढ़ के दो बड़े जिलों में एक ही दिन में इस तरह बोरी में शव मिलने की घटनाओं से दहशत फैल गई है। रायपुर और बिलासपुर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। दोनों मामलों में हत्या के बाद शव को छुपाने की कोशिश साफ नजर आ रही है।

Read More :- गगनयान मिशन की तैयारी: क्रू मॉड्यूल का एयर ड्रॉप टेस्ट सफल

Watch Now :- मछली गैंग का बड़ा खुलासा...! | पीड़ितों ने बताए अफसर से लेकर मंत्री तक के नाम

संबंधित सामग्री

MP में पेयजल संकट पर सरकार सख्त, हर जिले में बनेगा कंट्रोल रूम; CM डॉ यादव ने दिए कड़े निर्देश

राज्य

MP में पेयजल संकट पर सरकार सख्त, हर जिले में बनेगा कंट्रोल रूम; CM डॉ यादव ने दिए कड़े निर्देश

मध्यप्रदेश में बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट के चलते मुख्यमंत्री ने आपात कदम उठाए हैं, जिसमें नियमित जल आपूर्ति और सख्त निगरानी शामिल है।

“जल संरक्षण केवल नीति नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प”: मप्र सीएम’ डॉ यादव ने गंगा दशहरा अवसर पर लिखा ब्लॉग

राज्य

“जल संरक्षण केवल नीति नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प”: मप्र सीएम’ डॉ यादव ने गंगा दशहरा अवसर पर लिखा ब्लॉग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल संरक्षण भारत में विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, जिससे जल समस्या में कमी आई है।

बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे मप्र सीएम डॉ यादव, बोले- ‘ऐसा लग रहा मानो देवलोक में हूं’

राज्य

बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे मप्र सीएम डॉ यादव, बोले- ‘ऐसा लग रहा मानो देवलोक में हूं’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक संदेशों के बीच विद्यार्थियों से संवाद किया।

नशे की लत बनी दोहरे हत्याकांड की वजह! दिल्ली के गोविंदपुरी में महिला, बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

जुर्म गाथा

नशे की लत बनी दोहरे हत्याकांड की वजह! दिल्ली के गोविंदपुरी में महिला, बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

दिल्ली के गोविंदपुरी में मां और बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई को गिरफ्तार किया, जिसने सलाह से नाराज होकर हत्या की।

“300 यूनिट का वादा, 125 यूनिट भी छीनी”: जयराम ठाकुर ने बोला हिमाचल की सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला

राज्य

“300 यूनिट का वादा, 125 यूनिट भी छीनी”: जयराम ठाकुर ने बोला हिमाचल की सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में कांग्रेस सरकार पर वादों से पीछे हटने और बिजली सब्सिडी समाप्त करने का आरोप लगाया।