CM धामी ने दी 44.64 करोड़ की स्वीकृति, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

cm-dhami-approves-44-crore-development-projects-uttarakhand

CM धामी ने दी 44.64 करोड़ की स्वीकृति, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

cm धामी ने दी 4464 करोड़ की स्वीकृति विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

CM Dhami development projects: उत्तराखंड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। यह राशि उत्तराखंड के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की अवस्थापना सुविधाओं के विकास, पार्किंग और सामुदायिक भवनों के निर्माण जैसे कार्यों पर खर्च होगी।

cm dhami

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार 

राज्य सरकार के अनुसार इन योजनाओं के जरिए स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सार्वजनिक ढांचे के सुधार पर जोर दिया जाएगा। विभिन्न विभागों के माध्यम से इन कार्यों को सुचारु तरीके से लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कार्यशाला के बाद भू-स्खलन जोखिम वाले क्षेत्रों में न्यूनीकरण कार्यों के लिए पहली किश्त के रूप में धनराशि जारी करने को भी मंजूरी दी।

विकास कार्यों को मिली रफ्तार

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों के राजकीय औद्योगिक आस्थानों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए MSME अवस्थापना विकास मद के अंतर्गत 1.99 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इसके अलावा ऊधम सिंह नगर के खटीमा के राजकीय जनजाति छात्रावास में 2 मरम्मत एवं निर्माण कार्यों के लिए 46.14 लाख रुपए और काशीपुर स्थित राजकीय जनजाति छात्रावास में 2 मरम्मत एवं निर्माण कार्यों के लिए 37.71 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन भी दिया गया है।

जोखिम कम करने में योगदान

CM धामी ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित नेशनल लैंडस्लाइड रिस्क मिटीगेशन प्रोग्राम (NLRMP) से संबंधित कार्यशाला में संभावित जोखिम वाले भू-स्खलन क्षेत्रों के न्यूनीकरण के लिए पहली किश्त के रूप में 1.00 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। इस राशि का उपयोग संवेदनशील क्षेत्रों में जोखिम कम करने से जुड़े कामों में किया जाएगा।

CM Dhami development projects: इन कार्यों को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में गोर्खासंध धर्मशाला, चन्द्रबनी के जीर्णोद्धार और पार्किंग निर्माण के लिए ₹38.97 लाख की स्वीकृति दी। इसी तरह मसूरी विधानसभा के गुनियाल गांव में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए ₹65.93 लाख की मंजूरी दी गई। साथ ही जिला कारागार सितारगंज के विस्तारीकरण से जुड़े कार्यों के लिए ₹38.15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का भी अनुमोदन किया गया है।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।