CM Dhami Sawan Somwar: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भगवान शिव की पूजा कर प्रदेशवासिय...

cm-dhami-sawan-somwar-shiv-pooja-uttarakhand-news

CM Dhami Sawan Somwar: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भगवान शिव की पूजा कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना!

cm dhami sawan somwar सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भगवान शिव की पूजा कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना

Read More: Sawan Somwar Vrat 2025: सावन सोमवार व्रत? जानिए व्रत विधि और धार्मिक महत्व…

सीएम धामी ने दी पहले सावन सोमावार की बधाई..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को अपने एक्स अकाउंट में भगवान शिव की तस्वीर शेयर कर समस्त प्रदेशवासियो को पहले श्रावण सोमवार की बधाई दी और लिखा कि- 'नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै न काराय नमः शिवाय॥ समस्त शिवभक्तों को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।"

सीएम धामी ने की भगवान शिव की पूजा...

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट में तस्वीरे शेयर की और लिखा कि- "इस शुभ अवसर पर भगवान शिव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।"

आगे लिखा कि-

'आशुतोष शशांक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा ! कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा !! श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर देवाधिदेव महादेव का सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।'

सावन की शुरुआत पर पूरे प्रदेश में भक्ति का माहौल...

पहला सोमवार शिवभक्तों के लिए विशेष होता है। मंदिरों में जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और रुद्राभिषेक जैसे अनुष्ठानों के साथ पूरे प्रदेश में श्रद्धा की लहर दौड़ पड़ी है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की कतारें देखी गईं। प्रशासन ने भी भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब...

सावन के पहले सोमवार को उत्तराखंड के हरिद्वार, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और बैजनाथ जैसे प्रसिद्ध शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कहीं जलाभिषेक हो रहा था, तो कहीं रुद्राष्टाध्यायी का पाठ। भक्तों ने बेलपत्र, दूध और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Cm धामी ने दिया आस्था और सेवा का संदेश..

सीएम धामी का यह धार्मिक कार्यक्रम न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत आस्था को दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि वे प्रदेश की संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को गहराई से समझते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को सावन मास में धार्मिकता, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।