मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की नवपदस्थ आयुक्त मनीष सिंह से मुलाकात

cm-mohan-meet-with-manish-singh

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की नवपदस्थ आयुक्त मनीष सिंह से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की नवपदस्थ आयुक्त मनीष सिंह से मुलाकात

CM Mohan Meet with Manish Singh: मध्य प्रदेश में शुक्रवार की आधी रात प्रशासनिक गलियारों में अचानक हलचल मच गई। सरकार ने बिना किसी पूर्व संकेत के तबादला सूची जारी कर दी और देखते ही देखते 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गईं। इसे अफसरशाही में चल पड़ी ‘तबादला एक्सप्रेस’ कहा जा रहा है।वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नवपदस्थ आयुक्त (जनसम्पर्क) एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।

[caption id="attachment_134224" align="alignnone" width="1181"]मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की नवपदस्थ आयुक्त मनीष सिंह से मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की नवपदस्थ आयुक्त मनीष सिंह से मुलाकात[/caption]

देर रात आया आदेश

देर रात जारी इस सूची में जनसंपर्क, स्वास्थ्य, आबकारी और वन जैसे अहम विभागों में बड़े बदलाव किए गए हैं। सरकार की तरफ से इसे प्रशासनिक कसावट और कामकाज में तेजी लाने की कोशिश बताया गया है।

CM Mohan Meet with Manish Singh: मनीष सिंह की जनसंपर्क में वापसी

इस पूरी सूची में सबसे ज्यादा चर्चा नाम मनीष सिंह का रहा। सरकार ने उन्हें एक बार फिर जनसंपर्क विभाग की कमान सौंपी है। वे अब जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे और साथ ही परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा।मनीष सिंह पहले भी जनसंपर्क विभाग में काम कर चुके हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार अपनी नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर अनुभवी हाथों पर दांव लगा रही है।

स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा जैसे संवेदनशील विभाग में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को अब स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.वहीं, अब तक इस विभाग को संभाल रहे संदीप यादव को वन विभाग में पदस्थ किया गया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार निगरानी बढ़ी हुई है।

आबकारी विभाग में उलटफेर

CM Mohan Meet with Manish Singh: आबकारी विभाग में भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नई आबकारी नीति लागू होने से ठीक पहले अभिजीत अग्रवाल को आबकारी आयुक्त पद से हटाकर प्रबंध संचालक, राज्य सहकारी विपणन संघ बनाया गया है.उनकी जगह दीपक सक्सेना को नया आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। दीपक सक्सेना इससे पहले जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, और अब उन्हें राजस्व से जुड़े इस अहम विभाग की कमान दी गई है।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।