CM Mohan Yadav Tattoo Fan: प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का अनोखा फैन हाथ में बनवाया सीएम का टैटू

cm-mohan-yadav-tattoo-fan

CM Mohan Yadav Tattoo Fan: प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का अनोखा फैन हाथ में बनवाया सीएम का टैटू

cm mohan yadav tattoo fan प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव का अनोखा फैन हाथ में बनवाया सीएम का टैटू

डॉ मोहन यादव मेरे आदर्श हैं-दीपक शर्मा CM Mohan Yadav Tattoo Fan: खबर राजधानी भोपाल से है जहां प्रदेश के मुखिया का एक अनोखा फैन देखने को मिला है... बतादें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रशंसकों की लिस्ट में एक नया नाम तेजी से वायरल हो रहा है। विदिशा जिले के रहने वाले दीपक शर्मा नाम के युवक ने अपनी दीवानगी का ऐसा इज़हार किया है, जो आमतौर पर सिर्फ फिल्मी सितारों या खिलाड़ियों के लिए देखने को मिलता है। दीपक ने अपने हाथ पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम का टैटू बनवाया है।

राजनीतिक दीवानगी का नया चेहरा बना दीपक शर्मा

राजनीतिक हस्तियों के प्रति इस तरह की भावनाएं कम ही देखने को मिलती हैं, लेकिन दीपक शर्मा ने इसे गलत साबित कर दिया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि उनके लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा, सीएम साहब की ईमानदारी और जनसेवा के जज़्बे ने मुझे बहुत प्रभावित किया है।

मरते दम तक रहेगा ये टैटू- दीपक का जुनून

दीपक शर्मा ने अपने दाहिने हाथ पर डॉ मोहन यादव का नाम गुदवाया है और इस टैटू को जीवन भर के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ये सिर्फ एक टैटू नहीं है, मेरे दिल की आवाज़ है। मैं इसे मरते दम तक अपने साथ रखूंगा। read more: मध्य प्रदेश में मौसम के दो चेहरे: हीटवेव और बारिश का कहर एक साथ

राजनेताओं के लिए ऐसे फैन कम ही देखने को मिलते हैं

आमतौर पर ऐसी दीवानगी क्रिकेटर्स, फिल्मी सितारों या गायक कलाकारों के लिए देखी जाती है। लेकिन एक मुख्यमंत्री के प्रति इस तरह का समर्पण समाज में एक नई मिसाल पेश करता है। दीपक का मानना है कि युवा वर्ग को राजनीति से सकारात्मक प्रेरणा लेनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दीपक का टैटू

दीपक के इस टैटू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग उनके इस जुनून की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ यूज़र्स इसे एक मिसाल बता रहे हैं कि नेताओं से जुड़ाव सिर्फ मत देने तक सीमित नहीं होता। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दीपक की भावनाओं को सराहा और उनके जज़्बे की तारीफ की।

डॉ मोहन यादव के फैंस की लिस्ट में जुड़ा एक नया नाम

CM Mohan Yadav Tattoo Fan: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सादगी और काम करने के अंदाज़ ने कई लोगों को प्रभावित किया है। दीपक शर्मा भी उन्हीं में से एक हैं, लेकिन उन्होंने अपने अंदाज़ में इस दीवानगी को जताया है। उनका यह टैटू आने वाले समय में एक मिसाल बन सकता है, जो बताता है कि सच्ची प्रेरणा राजनीति से भी ली जा सकती है। read more: लव जिहाद का अनोखा मामला : महिला ने बदला नाम, रचाई शादी, अब बना रही धर्म परिवर्तन का दबाव

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।