उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

cm-mohan-yadav-unnat-krishi-mahotsav-raisen-rice-export-41-countries

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

उन्नत कृषि महोत्सव cm डॉ यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Unnat Krishi Mahotsav: रायसेन के दशहरा मैदान में 3 दिवसीय राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में शामिल हुए। 

उन्नत कृषि महोत्सव

किसानों पर फोकस

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के लिए काम किया है। 55 साल की कांग्रेस सरकार में केवल 400 रु. गेंहू का दाम बढ़ा लेकिन हमारी सरकार में 2625 रुपए प्रति क्विंटल गेंहू खरीदेंगे। भाजपा सरकार में किसान, गरीब, महिला, युवा पर फोकस किया जा रहा है। CM ने कहा हर क्षेत्र में किसान के माध्यम से भारत का मान बढ़ रहा है सम्मान बढ़ रहा है। खाद्यान्न उत्पादन में भी देश 2 गुना निर्यात कर रहा है। रायसेन से 41 देशों में चावल जाता है।

Unnat Krishi Mahotsav: 300 से ज्यादा स्टॉल

महोत्सव में देशभर से आए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, ड्रोन और उन्नत पशुपालन की जानकारी दी गई। वर्तमान में 300 से ज्यादा स्टॉलों वाली इस प्रदर्शनी में कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने 4 जिलों के लिए रोडमैप घोषित करने की बात कही है, वहीं रक्षा मंत्री ने सेना की छावनियों में स्थानीय जैविक फल-सब्जियां मंगाने का ऐलान किया। आयोजन स्थल को 3 बड़े हैंगरों में बांटा गया। पहले हैंगर में कृषि यंत्र, सिंचाई और नवाचार के स्टॉल, दूसरे हैंगर में पशुपालन, डेयरी, सहकारी संस्थाएं और ग्रामीण विकास विभाग शामिल हैं, जबकि तीसरे हैंगर में मुख्य समारोह, तकनीकी सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

[caption id="attachment_146544" align="alignnone" width="1285"]उन्नत कृषि महोत्सव 2026' प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में "e-Farms" ऐप लॉन्च किया। उन्नत कृषि महोत्सव 2026' प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में "e-Farms" ऐप लॉन्च किया।[/caption]

‘अर्थव्यवस्था 3 हिस्सों में बंटी’

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि - एक किसान पूरे देश की अर्थव्यवस्था को चलाता है। अर्थव्यवस्था 3 हिस्सों में बंटी होती है। पहला- कृषि और पशुपालन। दूसरा- उद्योग। तीसरा- बैंकिंग, फैक्ट्री-दुकान, इंटरनेट, स्कूल जैसी सेवाएं आती हैं। किसान की मेहतन पूरी व्यवस्था की शुरुआत है। किसान उस आधार की तरह है, जिस पर यह पूरी चेन चलती है। कोई भी क्षेत्र हो, किसान की जमीन में ही सबकी जड़ें गड़ी होती हैं। यही सच्चाई है। युवा इस कृषि से जुड़ें। खेती को भी स्मार्ट बनाया जा सकता है। इसके लिए कई तकनीकी मौजूद है। खेती आने वाले वक्त में गर्व का विषय बने, यहीं हमारी सरकार का संकल्प है।

‘किसानों की जिंदगी बदल पाऊं तो..’

वहीं कृषि मंत्री शिवराज ने कहा  कि किसानों की जिंदगी बदल पाऊं तो कृषि मंत्री रहने का फायदा है, नहीं तो कुर्सी पर बोझ बनकर बैठने का क्या फायदा। एक जमाना था, जब पिद्दी-पिद्दी देश हमें डराते थे। लेकिन अब हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, किसी ने छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं। इसी क्षेत्र ने मुझे एक दर्जन चुनाव जिताए। विधायक और सांसद बनाया।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।