संत मलूकदास की जयंती महोत्सव में शामिल हुए CM योगी, बोले - सनातनी एकजुट रहे

cm-yogi-sant-maluk-das-jayanti-sanatani-unity-speech

संत मलूकदास की जयंती महोत्सव में शामिल हुए CM योगी, बोले - सनातनी एकजुट रहे

संत मलूकदास की जयंती महोत्सव में शामिल हुए cm योगी बोले - सनातनी एकजुट रहे

CM Yogi Vrindawan: वृंदावन में जगद्गुरु संत मलूकदास की 452वीं जयंती पर श्रीमलूक जयंती महोत्सव व श्री सीताराम निकुंज अष्टयाम लीला महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए। कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भी शिरकत की। CM योगी का एक महीने के अंदर ये दूसरा वृंदावन दौरा है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

‘भारत का एक ही राजा’

वंशीवट क्षेत्र स्थित मलूक पीठ पहुंचकर CM योगी ने समाधि पूजन किया और शिवलिंग पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान CM ने कहा कि भारत का राजा कोई विधर्मी नहीं हो सकता। भारत का एक ही राजा है। वह भगवान श्रीराम है। तुलसी दासजी एक गरीब ब्राह्मण थे, लेकिन उनसे बड़ा धनी कौन जो सबसे बड़े बादशाह के प्रस्ताव को ठुकरा देते हों कि नहीं वह बादशाह को नहीं जानते। वह एक ही राजा को जानते हैं, वह है सनातन राजा श्रीराम है।

CM Yogi Vrindawan: ‘सनातनी एकजुट रहे’

CM ने कहा श्रीरामचरित मानस के अंदर रामलीला के माध्यम से जिस जन चेतना को जागृत किया। वह हर भारतीय के लिए एक नई प्रेरणा बनी। दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जन सैलाब का आगमन, किसी धरती पर दुनिया के अंदर आज भी होता है, तो वह प्रयागराज की धरती पर महाकुम्भ और कुम्भ के आयोजन के अवसर पर हम सब देखते हैं।  सीएम योगी ने कहा जो व्यक्ति दूसरे के दुःख को अपना समझता है, वही सच्चा ज्ञानी है, यही श्रीमद् जगद्गुरु द्वाराचार्य श्रीमलूकदास देवाचार्य जी महाराज की प्रेरणा भी है। विकास तभी सार्थक है, जब विरासत रहेगी,  इसीलिए दोनों काम एक साथ चल रहे हैं। आगे सीएम ने कहा सनातनी अगर एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराना प्रारंभ कर दें, तो विधर्मियों की आड़ में उनकी जूठन खाकर हिंदू विरोधी षड्यंत्र रचने वाले भारत का बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे।

संबंधित सामग्री

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

राज्य

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, जिसकी लागत 392.94 करोड़ रुपये होगी। यह स्टेडियम वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा।

पंजाब में हाई अलर्ट: CM भगवंत मान और सुनील जाखड़ को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

देश-विदेश

पंजाब में हाई अलर्ट: CM भगवंत मान और सुनील जाखड़ को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को बम धमकी मिली है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

ऋषिकेश निगम का सराहनीय फैसला, अंगदान को बढ़ावा, परिवार को सहारा

राज्य

ऋषिकेश निगम का सराहनीय फैसला, अंगदान को बढ़ावा, परिवार को सहारा

ऋषिकेश नगर निगम ने अंगदान करने वाले नागरिकों के आश्रितों को स्मार्ट वेंडिंग जोन में मुफ्त कार्ट प्रदान करने की योजना शुरू की है।

CBSE ने घोषित किया 12वीं का रिजल्ट,  टॉपर घोषित नहीं करता बोर्ड

राज्य

CBSE ने घोषित किया 12वीं का रिजल्ट, टॉपर घोषित नहीं करता बोर्ड

CBSE ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। लखनऊ के छात्रों में ख़ुशी की लहर। परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक हुई थी। रिजल्ट cbse.gov.in पर उपलब्ध है।

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 58 घंटे से जारी, सरकार ने मानी नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगें

राज्य

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 58 घंटे से जारी, सरकार ने मानी नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगें

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों ने वार्षिक भर्ती की मांग पर 58 घंटे से पानी की टंकी पर धरना दे रहे हैं। अधिकारियों से चर्चा जारी है।