भारतमाला एक्सप्रेस वे पर दो पिकअप वाहनों की भिड़ंत, 2 की मौत!

Deadly Crash on Bharatmala Highway

भारतमाला एक्सप्रेस वे पर दो पिकअप वाहनों की भिड़ंत, 2 की मौत!

A severe accident on the Bharatmala Expressway near Jodhpur resulted in two fatalities when two pickups collided around 9 AM.

भारतमाला एक्सप्रेस वे पर दो पिकअप वाहनों की भिड़ंत 2 की मौत

Bharatmala Highway Accident: राजस्थान के जोधपुर के बालेसर थाना क्षेत्र के पास एक हादसा हो गया। 2 पिकअप की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई और शव केबिन में फंस गए, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकला गया। यह हादसा अमृतसर-जामनगर भारतमाला एक्सप्रेस वे पर आगोलाई के पास शुक्रवार सवेरे करीब 9 बजे हुआ।

पुलिस को दी जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही बालेसर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बालेसर CHC में रखवाया है।

बालेसर थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि-

 '2 पिकअप हरियाणा के हिसार से सांचौर जा रही थी। एक पिकअप में खेती के यंत्र भरे थे। जबकि दूसरी में लॉकर भरे हुए थे। बालेसर के खुड़ियाला गांव से आगे चलते ही कृषि यंत्र से भरी पिकअप आगे चल रही पिकअप से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाली पिकअप का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि आगे वाली पिकअप में भारी सामान होने से वो रुक गई और आगे की तरफ से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।'

मृतक की पहचान

इस हादसे में दो की मौत हो गई, जिनकी पहचान रणजीत सिंह (25) पुत्र लाब सिंह और रेशम (28) पुत्र मयंक सिंह के रुप में की गई। दोनों हरियाणा के कालावाली के रहने वाले थे।

मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


 

 
 
 

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

राज्य

CM भजनलाल ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जयपुर में बरगद का पौधा लगाकर राजस्थान में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

राजस्थान में इबोला वायरस का पहला केस, युगांडा की युवती में मिले लक्षण, अब तक 200 लोगों की मौत

देश-विदेश

राजस्थान में इबोला वायरस का पहला केस, युगांडा की युवती में मिले लक्षण, अब तक 200 लोगों की मौत

युगांडा से जयपुर आई युवती में इबोला जैसे लक्षण मिले। संक्रमण की पुष्टि के लिए सैंपल पुणे भेजा गया। WHO ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया।

राजस्थान में मॉडिफाइड वाहनों की खैर नहीं, CM ने जारी किए निर्देश

राज्य

राजस्थान में मॉडिफाइड वाहनों की खैर नहीं, CM ने जारी किए निर्देश

राजस्थान में CM भजनलाल शर्मा ने मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ तीनों विभागों का संयुक्त अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।

बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर, राजस्थान सरकार ने की 25,000 सफाई कर्मियों की भर्ती की घोषणा

राज्य

बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर, राजस्थान सरकार ने की 25,000 सफाई कर्मियों की भर्ती की घोषणा

राजस्थान में 25,000 सफाई कर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिसमें 5 साल की संविदा अवधि के बाद स्थायी नियुक्ति होगी। नए नियमों के तहत भर्ती होगी।

राजस्थान के 33 जिलों में नई सड़कें बनने की स्वीकृति, CM भजनलाल का ऐलान

राज्य

राजस्थान के 33 जिलों में नई सड़कें बनने की स्वीकृति, CM भजनलाल का ऐलान

राजस्थान सरकार ने 33 जिलों में 77 सड़क निर्माण और उन्नयन कार्यों को स्वीकृति दी, कुल लागत 676.74 करोड़ रुपए होगी।